फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena leader Sanjay Raut Says BJP and Eknath Shinde faction alliance is a temporary arrangement

Sanjay Raut: 'हम फिर से चुनकर आएंगे, भाजपा और शिंदे गुट का गठबंधन अस्थाई', बोले संजय राउत

Mon, 04 Jul 2022 12:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 Jul 2022 12:13 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में एकनाथ शिंदे पास कर गए हैं। शिंदे के समर्थन में 164 वोट पड़े और खिलाफ में 99 वोट पड़े। वहीं इससे पहले संजय राउत ने शिंदे और भाजपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut Says BJP and Eknath Shinde faction alliance is a temporary arrangement
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद संजय राउत एकबार फिर से मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा और शिंदे गुट के गठबंधन के जमकर हमला बोला। राउत ने कहा कि भाजपा और शिंदे गुट का गठबंधन एक अस्थायी व्यवस्था है, वे लोगों के पास नहीं जा सकेंगे। वे जब शिवसेना में थे तब शेर थे लेकिन अब डर के मारे सुरक्षा के साथ घुम रहे हैं। राउत ने कहा कि कसाब के पास भी इतनी सुरक्षा नहीं थी लेकिन जितनी कि बागी एमएलए को दी गई है। आप किससे डरते हैं ? क्यों डर रहे हैं?

विज्ञापन


लोग आते हैं जातें हैं, हम दोबारा चुनकर आएंगे: संजय राउत
हमारी पार्टी कमजोर नहीं होगी, ऑक्सीजन हमारी शक्ति नहीं है। हम इसीलिए मजबूत नहीं हैं क्योंकि हम सत्ता में हैं, हम मजबूत हैं इसलिए सत्ता में हैं। लोग आते हैं जातें हैं। राउत ने बागी नेताओं के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी पार्टी में शामिल होने का विकल्प चुना और बाहरी ताकतों के कारण चले गए। हम गांवों में जाएंगे, अन्य लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करेंगे। हमें भरोसा है कि हमलोग दोबारा चुनकर आएंगे।
विज्ञापन


बदले की भावना से हमारी पार्टी को तोड़ी गई: राउत
राउत ने कहा कि बदले की भावना से हमारी पार्टी को तोड़ी गई है। पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। राउत ने कहा कि विधायकों का जाना अस्थायी है। वे धोखा खाने के बाद फिर से मूल पार्टी में लौटकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे की सरकार बरकरार
महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया। इसी के साथ ये भी तय हो गया कि अब एकनाथ शिंदे की सरकार बरकरार रहेगी। फ्लोर टेस्ट में शिंदे के पक्ष में 164 मत पड़े। विपक्ष में 99 विधायकों ने वोट डाला। एनसीपी और कांग्रेस के सात विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed