Maharashtra: शिवसेना नेता कायंदे बोलीं- राज्य में जब कोई CM चेहरे की बात करता है, तो शिंदे दिमाग में आते हैं
शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में जहां भी कोई जाता है, जब भी मुख्यमंत्री के बारे में चर्चा होती है, तो केवल एक ही चेहरा दिमाग में आता है, और वह है एकनाथ शिंदे। उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना नेता और विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य मनीषा कायंदे ने शनिवार को कहा कि जब भी कोई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की बात करता है, तो सबसे पहले एकनाथ शिंदे का ही नाम दिमाग में आता है, जो अब राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं।
नागपुर में शिवसेना के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कायंदे ने कहा कि महायुति सरकार- जो भाजपा, शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी का गठबंधन है, पिछले साल दो मुख्य वजहों से सत्ता में लौटी। पहली मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना, जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं और दूसरी वजह खुद एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता।
ये भी पढ़ें: Air India: चेन्नई जा रहा एअर इंडिया का विमान मुंबई वापस लौटा; केबिन के अंदर आई थी जलने की गंध
पिछले साल चुनाव में महायुति गठबंधन ने जीती थीं 230 सीटें
पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटें जीतकर भारी जीत दर्ज की थी। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस- जो पहले शिंदे के डिप्टी थे, मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र में जहां भी कोई जाता है, जब भी मुख्यमंत्री के बारे में चर्चा होती है, तो केवल एक ही चेहरा दिमाग में आता है, और वह है एकनाथ शिंदे। उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी है।'
शिवसेना के लिए शिंदे ही मुख्यमंत्री: कायंदे
मनीषा कायंदे ने कहा कि भले ही एकनाथ शिंदे आज उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन शिवसेना के लिए वे मुख्यमंत्री हैं और कोई भी इस सच्चाई से इनकार नहीं कर सकता है। कायंदे ने शिंदे के वाराणसी और लेह लद्दाख के हालिया दौरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिंदे अब सिर्फ महाराष्ट्र के नेता नहीं रहे, बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर के नेता बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'कोई भी सेना इतनी जल्दी झुकती नहीं, 88 घंटे में दिखा सेना का शौर्य', CISC का बड़ा बयान
लोगों को शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा
मनीषा कायंदे के अनुसार, बहुत से लोग शिवसेना में इसलिए शामिल हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा है। वो सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि काम करके दिखाते हैं। गौरतलब है कि शिंदे ने 2022 में बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना में विद्रोह का नेतृत्व किया, जिसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। बाद में उन्हें पार्टी का नाम और उसका प्रतीक मिला। ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट शिवसेना (यूबीटी) बन गया।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.