फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai-bound Air India flight returns to Mumbai due to burning smell inside cabin

Air India: चेन्नई जा रहा एअर इंडिया का विमान मुंबई वापस लौटा; केबिन के अंदर आई थी जलने की गंध

Sat, 28 Jun 2025 11:41 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 28 Jun 2025 11:41 PM IST
सार

  • चेन्नई जा रहा एअर इंडिया का विमान मुंबई वापस लौटा।
  • टेकऑफ के बाद केबिन के अंदर आई थी जलने की गंध।
  • विमान को वापस मुंबई लाया गया।

विज्ञापन
Chennai-bound Air India flight returns to Mumbai due to burning smell inside cabin
एअर इंडिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चेन्नई जा रहा एअर इंडिया का एक विमान केबिन में जलने की गंध के बाद मुंबई लौट आया। एयरलाइन ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार को एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। 27 जून को विमान संख्या एआई639 ने मुंबई से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान केबिन में जलने की गंध का पता, जिसके बाद एहतियात के तौर विमान को वापस मुंबई बुला लिया गया। 

विज्ञापन


एयर इंडिया के अनुसार यह घटना शुक्रवार (27 जून) को उड़ान संख्या AI639 में घटी। यह घटना तब हुई जब विमान मुंबई से चेन्नई के लिए रवाना हो चुका था। टेक ऑफ के बाद चालक दल को केबिन में जलने की गंध महसूस हुई, जिसके बाद विमान को वापस मुंबई लाया गया एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान की मुंबई में सुरक्षित लैंडिग के बाद यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया। मुंबई में हमारे ग्राउंड सहकर्मियों ने इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शुक्रवार को एअर इंडिया के एक विमान में गैर-विशिष्ट सुरक्षा अलर्ट पाया गया। मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के बाद विमान को अगली उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि एयर इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब डीजीसीए ने प्रमुख हवाई अड्डों पर अपनी निगरानी के दौरान एयरलाइनों, हवाई अड्डों, विमान रखरखाव कार्यों से संबंधित कई उल्लंघनों और कई मामलों में बार-बार होने वाली खामियों का पता लगाया है। यह कार्रवाई अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया के विमान हादसे के दो सप्ताह से भी कम समय बाद की गई थी।

इससे पहले, 25 जून को मुंबई से बैंकॉक जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को पांच घंटे से अधिक समय तक रोककर रखा गया था। इसकी वजह विमान के एक पंख में कुछ घास का फंसना बताया गया। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस पर तुरंत ध्यान दिया गया और विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई। टाटा समूह द्वारा संचालित एयरलाइन ने अन्य महत्वपूर्ण विवरण जैसे कि विमान में सवार यात्रियों और चालक दल की संख्या, विमान का प्रकार, प्रस्थान का निर्धारित समय और यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर कितने समय तक फंसे रहे, साझा नहीं किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed