{"_id":"5fc2686c8ebc3e9bc03f66b8","slug":"shiv-sena-is-not-afraid-of-central-government-pressure-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की दबाव की राजनीति से नहीं डरती शिवसेना: संजय राउत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार की दबाव की राजनीति से नहीं डरती शिवसेना: संजय राउत
Sat, 28 Nov 2020 08:40 PM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना नेता संजय राउत ने मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। राउत ने कहा कि शिवसेना केंद्र सरकार की दबाव की राजनीति से परिचित है। केंद्र सरकार सीबीआई, ईडी व अन्य एजेंसियों के जरिये दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन महाराष्ट्र में यह हथकंडा नहीं चलने वाला। हम चुपचाप ये सब देख रहे हैं। शिवसेना इससे नहीं डरती।
विज्ञापन
राउत ने शनिवार को कहा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के साथ हमेशा दबाव की राजनीति की जाती है। अगर कोई यह करना चाहता है तो हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन हम देश के लोगों के हित में पारदर्शी राजनीति करना चाहते हैं। एक समय था जब ईस्ट इंडिया कंपनी इस तरह के हथकंडे अपनाती थी।
विज्ञापन
लोगों को खरीदना, उनके धमकाना और दबाना। इसके साथ ही शिवसेना सांसद ने ट्विटर पर दिखाए कार्टून का बचाव करते हुए कहा, मैंने कार्टून के जरिये वही दिखाया जो देश के लोगों को लगता है। लोग यही सोचते हैं। केंद्रीय एजेंसियों की पहले बहुत प्रशंसा होती थी, लेकिन अब इनका इस्तेमाल विपक्षी पार्टियों को धमकाने के लिए किया जाता है। दरअसल, राउत ने एक कार्टून ट्वीट किया था, जिसमें ईडी और सीबीआई को कुत्ता दिखाया गया था।
विज्ञापन