फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv sena is angry after cabinet ministers reshuffle, calls urgent meeting

मंत्रिमंडल फेरबदल में अनदेखी से शिवसेना नाराज, संजय राउत बोले- NDA की हुई मौत

Mon, 04 Sep 2017 06:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 04 Sep 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Shiv sena is angry after cabinet ministers reshuffle, calls urgent meeting
Uddhav Thackeray

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तत्काल बैठक बुलाई है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल से शिवसेना खुश नहीं है। फेरबदल में अनदेखी से शिवसेना नेताओं का पारा किस कदर हाई है इसका अंदाजा सांसद संजय राउत के बयान से लगाया जा सकता है, जब उनसे इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'NDA की लगभग मौत हो गई है'। 

विज्ञापन


इसी मुद्दे पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। जिसमें कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के मंत्री इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। जिसमें केंद्रीय कैबिनेट में हुए फेरबदल के बारे में चर्चा होगी। आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट में शिवसेना के केवल एक मंत्री अनंत गीते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: कैबिनेट फेरबदल के बाद मोदी के नए मंत्रियों के सामने हैं ये चुनौतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी गतिरोध के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी NDA का नेतृत्व केवल कागजों में करती है, जब उसको राष्ट्रपति चुनावों और संसद में जरूरत पड़ती है। संजय ने कहा कि शिवसेना इस मुद्दे पर एक्शन लेगी।   


सूत्रों के मुताबिक शिवसेना की नाराजगी के साथ ही नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली JDU भी इस फेरबदल से खुश नहीं है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में JDU का भी कोई नेता नजर नहीं आया था। वहीं इस मामले पर राज्यसभा सांसद और JDU प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि JDU इस फेरबदल से परेशान नहीं है।   

पढ़ें: केंद्रीय कैबिनेट में जल्द ही हो सकता है एक और फेरबदल!

मंत्रिमंडल के फेरबदल से पहले अनुमान लगाया गया था कि जनता दल (यूनाइटेड) मंत्रिमंडल में अपने दो सदस्यों को देखना चाहता है। वहीं शिवसेना मंत्रिमंडल में तीन पदों की मांग कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed