{"_id":"633da525a2fe3036711fc838","slug":"shiv-sena-dussehra-rally-uddhav-thackeray-slams-eknath-shinde-call-him-katappa-targets-amit-shah-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shiv Sena Dussehra Rally: '50 खोके का रावण, कटप्पा, गद्दार...' दशहरा रैली में शिंदे पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shiv Sena Dussehra Rally: '50 खोके का रावण, कटप्पा, गद्दार...' दशहरा रैली में शिंदे पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे
Wed, 05 Oct 2022 09:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:20 PM IST
सार
उद्धव ने अंकिता हत्याकांड और बिलकिस बानो मामले को भी उठाया। उन्होंने आज सुबह के मोहन भागवत के भाषण का जिक्र किया। उसमें स्त्री शक्ति के सम्मान की बात पर कड़ा प्रहार करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र किया। साथ ही बिलकिस बानो प्रकरण का जिक्र करते हुए भाजपा पर तगड़ा प्रहार किया।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में दशहरे के अवसर पर शिवसेना के दोनों धड़ों ने अलग-अलग रैलियां कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मध्य मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में परंपरागत रैली की। इस दौरान उन्होंने अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
शिंदे को गद्दार कहा
ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा और उसे सबक सिखाने के लिए मैंने कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन किया। उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को गरीबी जैसे मुद्दों पर आइना दिखाने के लिए आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले को बधाई दी।
विज्ञापन
शिंदे को कटप्पा कहा
उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस बार का रावण अलग है। जैसे काल बदलता है, वैसे रावण भी बदलता है। अब तक 10 सिर वाला था। अब कितने का है? बताइए कितने का? कितने सिरों का नहीं, कितने खोके का बताइए। ...50 खोके (करोड़) का यह खोकासुर है। ...यह कटप्पा है। यानी जो 'कट' करने वाले अप्पा, वही कटप्पा। वे काट रहे थे। ये सोचते रहते थे कि मैं कैसे दोबारा पैरों पर खड़ा ना हो सकूं।
विज्ञापन
शिवसैनिक 'कटप्पा' को कभी माफ नहीं करेंगे
ठाकरे ने कहा कि रावण की तरह शिंदे ने चेहरा बदला। गद्दारों को गद्दार ही कहेंगे। यह गद्दी हमारी है। यह सीएम पद 50 खोखे का हो गया है। उन्होंने हमें धोखा दिया है। उन्होंने शिंदे को कटप्पा कहते हुए कहा कि शिवसैनिक 'कटप्पा' को काफी माफ नहीं करेंगे।
अंकिता हत्याकांड और बिलकिस बानो मामले को भी उठाया
उद्धव ने अंकिता हत्याकांड और बिलकिस बानो मामले को भी उठाया। उन्होंने आज सुबह के मोहन भागवत के भाषण का जिक्र किया। उसमें स्त्री शक्ति के सम्मान की बात पर कड़ा प्रहार करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र किया। साथ ही बिलकिस बानो प्रकरण का जिक्र करते हुए भाजपा पर तगड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है और देश में क्या हो रहा है। उत्तराखंड में क्या हुआ? गुजरात में बिलकिस बानो केस के आरोपियों को छोड़ दिया गया।
जब तक आप मेरे साथ हैं, मैं पार्टी का नेता रहूंगा: ठाकरे
उन्होंने कहा कि मुझे केवल एक ही बात बुरी लगी और इस पर गुस्सा भी आता है कि जब मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो जिन लोगों को मैंने राज्य की जिम्मेदारी दी, वे कटप्पा बन गए और हमें धोखा दिया। वे मुझे काट रहे थे और सोच रहे थे कि मैं अस्पताल से कभी नहीं लौटूंगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन्हें हमने सब कुछ दिया, उन्होंने हमारे साथ विश्वासघात किया और जिन्हें कुछ नहीं दिया, वे सब एक साथ हैं। यह सेना एक या दो की नहीं बल्कि आप सभी की है। जब तक आप मेरे साथ हैं, मैं पार्टी का नेता रहूंगा।