फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena compares BJP MLA with khilji for against anti-female comments

महिला विरोधी टिप्पणी के लिए शिवसेना ने "खिलजी" से की भाजपा विधायक की तुलना 

Fri, 07 Sep 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 07 Sep 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena compares BJP MLA with khilji for against anti-female comments

शिवसेना ने शुक्रवार को महाराष्ट्र से भाजपा विधायक राम कदम के लड़की का ‘‘अपहरण’’ करने को लेकर दिए विवादित बयान के लिए उनकी तुलना 13वीं सदी के दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी से की और उनकी इस टिप्पणी पर पार्टी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। कदम ने युवाओं से कहा था कि उन्हें जो लड़की पसंद हो वे उसका ‘‘अपहरण’’ करवा लेंगे। शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन तलाक के मामले में मुस्लिम महिलाओं को ‘‘न्याय’’ दिलाने की बात करते हैं जबकि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी के विधायक राज्य की महिलाओं के बीच डर पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा, ‘‘रानी पद्मावती ने अपने सम्मान, प्रतिष्ठा और धर्म की रक्षा करने के लिए अन्य हजारों राजपूत महिलाओं के साथ ‘जौहर’ किया था। अलाउद्दीन खिलजी और उसके उत्पीड़न के खिलाफ उनका ‘जौहर’ अब भी भारत में महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है लेकिन ऐसा दिख रहा है कि महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए भाजपा के खिलजी के खिलाफ ‘जौहर’ करने का समय आ गया है।’’ 
विज्ञापन


संपादकीय में पूछा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री के अजीज भाजपा विधायक राम कदम ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे जो उनके अहंकार को दिखाता है। उन्होंने कहा ‘बस मुझे उस लड़की का नाम बताइये जिसे आप पसंद करते हो और मैं उसे अगवा कर लूंगा और आपको सौंप दूंगा।’ महाराष्ट्र में किस तरह की आनंदभोगी संस्कृति पनप चुकी है?’’ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे लोगों को पाल पोस रही है जो महिलाओं, किसानों और सैनिकों की पत्नियों के बारे में गलत बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा, ‘‘ऐसे लोगों को छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेने और राज्य में शासन करने का कोई अधिकार नहीं है।’’ शिवसेना ने कहा, ‘‘भाजपा राज्य के युवाओं को किस तरह का संदेश दे रही है? क्या पार्टी का हिंदुत्व और उसकी संस्कृति यही है? अगर आप चुनाव जीतने के लालच में अपने आप पर गंदगी मलते है तो यह होगा ही। पिछले पांच वर्षों में जो बोया गया वहीं अब काटा जा रहा है।’’ उसने आगे कहा कि भगवान कृष्ण महिलाओं के रक्षक थे लेकिन विडंबना यह है कि उनके जन्मदिवस पर भाजपा विधायक ने महिला विरोधी टिप्पणी की।


शिवसेना ने कहा कि आम तौर पर महिलाओं के अधिकारों के बारे में बात करने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साध रखी है। पार्टी ने कहा कि अगर किसी कांग्रेस विधायक ने यह टिप्पणी की होती तो भाजपा हंगामा कर देती और यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भी बोलती। (इनपुट, भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed