फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheikh Hasina travel plans hit roadblock may be in India for couple of days

Bangladesh Riots: फिलहाल भारत में ही रहेंगीं शेख हसीना, अनिश्चितताओं की वजह से बाधित हुई लंदन जाने की योजना

Tue, 06 Aug 2024 03:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 06 Aug 2024 03:35 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि शेख हसीना की आगे की यात्रा की योजना कुछ अनिश्चितताओं की वजह से बाधित हो गई है। उनके अगले कुछ दिनों तक भारत से बाहर जाने की संभावना भी नहीं है। शेख हसीना लंदन जाने वालीं थीं, लेकिन अब वे अन्य जगहों के बारे में विचार कर रहीं हैं।

विज्ञापन
Sheikh Hasina travel plans hit roadblock may be in India for couple of days
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में छात्रों का प्रदर्शन और हिंसा का दौर लगातार जारी है। उधर, सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सेना के हेलीकॉप्टर में सवार होकर भारत आ गईं थीं। अब बताया जा रहा है कि शेख हसीना की आगे की यात्रा की योजना कुछ अनिश्चितताओं की वजह से बाधित हो गई है। शेख हसीना के अगले कुछ दिनों तक भारत से बाहर जाने की संभावना भी नहीं है।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच एक अज्ञात जगह पर ठहरी हैं शेख हसीना
आपको बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना दिल्ली के पास मौजूद हिंडन एयरबेस पहुंचीं थीं। वे कड़ी सुरक्षा के बीच एक अज्ञात जगह पर ठहरीं हुईं हैं। बताया जा रहा है कि शेख हसीना लंदन जाने वालीं थीं, लेकिन अब वे अन्य जगहों के बारे में विचार कर रहीं हैं। दरअसल, ब्रिटिश सरकार का कहना है कि लंदन में शेख हसीना को किसी भी संभावित जांच के तहत कानूनी सुरक्षा मिलने की संभावना नहीं है। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि आवामी लीग की नेता को भारत से लंदन जाना था। भारत में हिंडन हवाई अड्डे पहुंचने से पहले शेख हसीना के सहयोगियों ने भारत में मौजूद अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया था। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेविड लैमी ने क्या कहा?
सोमवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने लंदन में कहा कि बांग्लादेश में बीते कुछ सप्ताह से जबरदस्त हिंसा का दौर देखा गया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अभूतपूर्व हिंसा के बीच जान-माल की दुखद हानि देखी है और देश के लोग संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण और स्वतंत्र जांच के हकदार हैं। सूत्रों ने कहा कि हसीना की यात्रा योजनाओं में कुछ अड़चन आ गई हैं और वह अगले कुछ दिनों तक भारत में ही रह सकती हैं। उन्होंने स्थिति को गतिशील भी बताया और कहा कि इस मामले में कोई निश्चित रास्ता या स्पष्टता नहीं है। हसीना ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। यह विरोध-प्रदर्शन नौकरी में आरक्षण योजना के खिलाफ शुरू हुआ था, लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद यह एक बड़े आंदोलन में बदल गया और उन्हें सत्ता से हटाने की मांग शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed