{"_id":"607ff5de51b09928044ae5c0","slug":"sheena-bora-prime-accused-indrani-mukherjee-corona-positive-38-inmates-are-positive-in-byculla-jail-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: भायखला जेल के 38 कैदी संक्रमित, इनमें शीना बोरा मर्डर में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: भायखला जेल के 38 कैदी संक्रमित, इनमें शीना बोरा मर्डर में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी शामिल
Wed, 21 Apr 2021 03:22 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 21 Apr 2021 03:22 PM IST
सार
शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को कोरोना हो गया है। भायखला जेल में बंद 38 कैदी कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिसमें इंद्राणी मुखर्जी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इंद्रानी मुखर्जी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में कोविड संक्रमण बहुत ज्यादा तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र की जेल में बंद कैदी भी अब कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। शीना बोरा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी मुंबई के भायखला जेल में बंद है।
विज्ञापन
भायखला जेल में इंद्राणी मुखर्जी समेत 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में 19 अप्रैल तक 46 जेलों में 197 कैदी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। यही नहीं कोरोना वायरस से सात कैदियों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 94 से ज्यादा जेल कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से आठ कर्मचारी कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
38 inmates at Byculla jail, including accused in Sheena Bora murder case Indrani Mukerjea, have tested positive for #COVID19: Byculla jail authority, Mumbai#Maharashtra
— ANI (@ANI) April 21, 2021
विज्ञापन
जेल में क्यों बंद हैं इंद्राणी मुखर्जी?
अप्रैल 2012 में 24 साल की शीना बोरा की हत्या कर दी गई थी। ऐसा आरोप है कि इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करवाई थी और बेटी के शव को पड़ोस के रायगढ़ जिले के एक जंगल में फेंक दिया था। अगस्त 2015 में इंद्राणी मुखर्जी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।
इसके अलावा इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और उसके पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को भी 2015 में गिरफ्तार किया गया था। इंद्राणी के तत्कालीन पति पीटर मुखर्जी को बाद में हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया और गिरफ्तार किया गया।
जेल में दोगुनी संख्या में रखे गए कैदी?
महाराष्ट्र की जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदियों को रखा गया है। आर्थर रोड जेल में 804 कैदियों की क्षमता है जबकि वहां मौजूदा समय में दो हजार से ज्यादा कैदी बंद हैं। वहीं ठाणे जेल की क्षमता 1,105 की है और वहां साढ़े तीन हजार से ज्यादा कैदियों को रखा गया है। वहीं तजोला जेल में 2,124 कैदियों को रखने क्षमता है लेकिन वहां तीन हजार से ज्यादा कैदियों को रखा गया है।