फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheena Bora case Indranis daughter denies recording statement alleges forgery malicious intent

Sheena Bora Murder Case: शीना बोरा हत्याकांड में नया मोड़, इंद्राणी मुखर्जी की बेटी ने CBI पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 03 Sep 2025 01:22 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 01:22 AM IST
सार

शीना बोरा मर्डर केस में इंद्राणी मुखर्जी की बेटी विधि ने कोर्ट में दावा किया कि सीबीआई की चार्जशीट में दर्ज उनका बयान झूठा और जबरन साइन करवाया गया है। विधि ने आरोप लगाया कि पीटर मुखर्जी के बेटों राहुल और राबिन ने करोड़ों की संपत्ति चुराई और इंद्राणी को फंसाया। उन्होंने बताया कि शीना और इंद्राणी के रिश्ते राहुल के आने से बिगड़े।

विज्ञापन
Sheena Bora case Indranis daughter denies recording statement alleges forgery malicious intent
कोर्ट का फैसला

विस्तार

शीना बोरा मर्डर केस में मंगलवार को एक बड़ा और नया मोड़ तब सामने आया जब इंद्राणी मुखर्जी की बेटी विधि मुखर्जी ने कोर्ट में गवाही दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट में जो उनका बयान दर्ज है, वह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी है। विधि ने कहा कि उन्होंने कभी भी सीबीआई या पुलिस के सामने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, सिर्फ सवालों के जवाब दिए। उन्होंने दावा किया कि उनसे जबरन कुछ कागजों, ईमेल कॉपी और खाली पन्नों पर साइन करवाए गए। बता दें कि विधि मुखर्जी, इंद्राणी मुखर्जी और उनके पहले पति संजीव खन्ना की बेटी हैं। इंद्राणी पर उनके बड़ी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है।

विज्ञापन

विधि ने कोर्ट में कहा कि उनकी मां इंद्राणी को फंसाने की साजिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल और राबिन ने उनकी मां के करोड़ों रुपये के जेवरात और सात करोड़ रुपये कैश चुरा लिए। इस चोरी को छिपाने और संपत्ति पर कब्जे के लिए उन्होंने इंद्राणी को झूठे केस में फंसा दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- IAN: आईएएन ने मनाया अपना 11वां स्थापना दिवस, संगठन कर रहा नकारात्मकता के खिलाफ सकारात्मका का प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विधि ने बताया कैसे बिगड़ा इंद्राणी और शीना का रिश्चता
विधि ने यह भी बताया कि शीना बोरा ने खुद को इंद्राणी की बहन बताया था, जबकि वह असल में उनकी बेटी थीं। उन्होंने बताया कि इंद्राणी और शीना के बीच रिश्ते तब बिगड़े जब राहुल मुखर्जी उनके घर आने लगा और बाद में ड्रग्स लेने की बात सामने आई।



इसके साथ ही विधि ने आरोप लगाया कि इंद्राणी की गिरफ्तारी के बाद पीटर मुखर्जी के परिवारवालों ने उनके घर की चीजों पर कब्जा कर लिया और यहां तक कि उनके परफ्यूम और बैग्स तक को आपस में बांट लिया। उन्होंने यह भी कहा कि राबिन ने उन्हें धमकाया था कि अगर वह अपनी मां का साथ देंगी, तो उन्हें परिवार की संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Report:  432 हिमनद झीलें तेजी से फैल रहीं, विनाशकारी बाढ़ की आशंका, केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

 

क्या है सीबीआई का दावा, समझिए
गौरतलब है कि मामले में सीबीआई का दावा है कि 2012 में इंद्राणी, उनके ड्राइवर श्यामवर राय और उनके पहले पति संजीव खन्ना ने मिलकर शीना बोरा की गला घोंटकर हत्या की थी और शव को रायगढ़ के जंगल में जला दिया था। 2015 में ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद यह मामला सामने आया।कोर्ट में उनकी गवाही बुधवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed