फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   432 glacial lakes are expanding rapidly, fear of devastating floods, Central Water Commission report reveals

Report: 432 हिमनद झीलें तेजी से फैल रहीं, विनाशकारी बाढ़ की आशंका, केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 03 Sep 2025 12:21 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 03 Sep 2025 12:21 AM IST
सार

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने अपनी निगरानी रिपोर्ट में कहा है कि 432 हिमनद झीलों (कुल 681 में से) के जल विस्तार क्षेत्र में जून 2025 के दौरान वृद्धि हुई, इसलिए आपदा के उद्देश्य से इनकी सघन निगरानी की जरूरत है।

विज्ञापन
432 glacial lakes are expanding rapidly, fear of devastating floods, Central Water Commission report reveals
ग्लेशियर - फोटो : Istock

विस्तार

भारत में 432 हिमनद झीलों का काफी ज्यादा विस्तार हो रहा। यह स्तर चिंताजनक है। आपदा के मद्देनजर इनकी सघन निगरानी की जरूरत है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने अपनी निगरानी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है।
विज्ञापन


हाल में जारी की गई हिमनद झीलों और जल निकायों की मासिक निगरानी रिपोर्ट में सीडब्ल्यूसी ने कहा कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में फैली 432 हिमनद झीलों को अचानक और विनाशकारी बाढ़ लाने की क्षमता के कारण कड़ी निगरानी के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


हिमनद झील एटलस 2023 के अनुसार भारत स्थित 432 हिमनद झीलों (कुल 681 में से) के जल विस्तार क्षेत्र में जून 2025 के दौरान वृद्धि हुई, इसलिए आपदा के उद्देश्य से इनकी सघन निगरानी की जरूरत है। ये निष्कर्ष देशभर में व्यापक बाढ़ की पृष्ठभूमि में सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के कारण भूस्खलन में 7 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ से पंजाब में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के बीच मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी। आयोग ने तत्काल तैयारी की आवश्यकता पर बल देते हुए निचले इलाकों के समुदायों के लिए वास्तविक समय निगरानी प्रणाली, उपग्रह आधारित अलर्ट और पूर्व चेतावनी तंत्र स्थापित करने की सिफारिश की।

जून 2025 में क्षेत्र बढ़कर हुआ 2,508 हेक्टेयर
रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल हिमनद झील क्षेत्र 2011 से 30.83% बढ़ गया है। यह 1,917 हेक्टेयर से बढ़कर 2,508 हेक्टेयर हो गया। अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा विस्तारित झीलें 197 हैं। लद्दाख में 120, जम्मू-कश्मीर में 57, सिक्किम में 47, हिमाचल प्रदेश में 6, उत्तराखंड में 5 झीलों का क्षेत्र बढ़ा है।

1008 के क्षेत्र में आई कमी
रिपोर्ट के मुताबिक जून 2025 के दौरान निगरानी की गई 2843 जीएल और डब्ल्यूबी में से 1435 के क्षेत्र में वृद्धि, 1008 के क्षेत्र में कमी, 108 के क्षेत्र में परिवर्तन नहीं हुआ। 292 का विश्लेषण नहीं हुआ।


पड़ोसी देशों से सहयोग का आह्वान
आयोग ने जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के बीच समन्वय के साथ नेपाल, भूटान, चीन के साथ सीमापार सहयोग का भी आह्वान किया है। दरअसल, कई विस्तारित झीलें सीमाओं के पार हैं, लेकिन भारतीय नदियों को पानी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed