{"_id":"6af3d9db5ed67a2e25059e4c","slug":"attack-tanker-persian-gulf-indian-sailor-injured-union-minister-sonowal-says-government-monitoring-situation-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारस की खाड़ी में टैंकर पर हमला: एक भारतीय नाविक घायल, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- मामले पर नजर रख रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फारस की खाड़ी में टैंकर पर हमला: एक भारतीय नाविक घायल, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- मामले पर नजर रख रही सरकार
Wed, 11 Nov 2026 08:28 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:28 AM IST
सार
फारस की खाड़ी में लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर पर हमले में एक भारतीय नाविक घायल हो गया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रख रही है और सभी नाविकों की सुरक्षा व चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है।
विज्ञापन
फारस की खाड़ी में जहाज पर हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। दरअसल, 10 नवंबर को फारस की खाड़ी से गुजरते समय, लाइबेरिया के झंडे वाले VLCC 'MT फुजैराह एनर्जी' पर एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या गोला) से हमला हुआ था। इस जहाज पर छह भारतीय नाविक सवार थे।
विज्ञापन
मंत्री ने क्या कहा?
मंत्री ने बताया कि चालक दल के चार सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। उसे मामूली चोटें आई हैं और आगे की चिकित्सीय जांच के लिए उसे सुरक्षित किनारे पर ले आया गया है। चालक दल के बाकी 18 सदस्य, जिनमें पांच अन्य भारतीय नाविक भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं और सभी का पता चल गया है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी नाविकों की सुरक्षा, चिकित्सा देखभाल और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
होर्मुज जलडमरूमध्य में एक महीने में कितने हमले हुए?
रॉयटर्स द्वारा देखे गए 'वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर नियर ईस्ट पॉलिसी' के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि अक्तूबर में होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के जलमार्गों में 37 जहाजों पर हमले हुए। यह युद्ध शुरू होने के बाद से एक महीने में हुए हमलों की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, नवंबर में अब तक 10 हमले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए और रॉयटर्स द्वारा सत्यापित वीडियो में ओमान के तट के पास 'नेविग8' टैंकर में आग लगी दिखाई दी। ईरान के सरकारी प्रसारक के अनुसार, रविवार को इस जलडमरूमध्य से "अनधिकृत मार्गों" का उपयोग करने वाले तीन टैंकरों पर हमले हुए।
