फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheel Vardhan Singh appointed CISF chief, Atul Karwal to head NDRF

नियुक्ति: शील वर्धन सिंह बने सीआईएसएफ के प्रमुख, कारवाल को एनडीआरएफ की कमान

Wed, 10 Nov 2021 12:43 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Nov 2021 12:43 PM IST
सार

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शील वर्धन सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी अतुल कारवाल को एनडीआरएफ का प्रमुख नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
Sheel Vardhan Singh appointed CISF chief, Atul Karwal to head NDRF
सीआईेएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शील वर्धन सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। सिंह 1986 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के पद पर तैनात हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सिंह को सीआईएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है और वह अपनी सेवानिवृत्ति 31.08.2023, तक इस पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन


कारवाल बने एनडीआरएफ के प्रमुख
वहीं,  गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल कारवाल को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके लिए बल के प्रमुख के पद को अस्थाई रूप से दो साल के लिए बढ़ाकर डीजी (महानिदेशक) किया गया है। कारवाल फिलहाल हैदराबाद में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक पद पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed