फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shatrughan sinha support Yashwant Sinha statement, says Sinha is a true statesman

यशवंत सिन्हा के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न, कहा- वो एक सच्चे नेता हैं

Thu, 28 Sep 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 28 Sep 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha support Yashwant Sinha statement, says Sinha is a true statesman

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़ा करते हुए एक लेख लिया। सिन्हा के इस लेख के बाद बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने उनपर चौतरफा हमला बोल दिया। वहीं बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके यशवंत सिन्हा का सपोर्ट किया है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि यशवंत सिन्हा एक सच्चे नेता है, जिन्होंने खुद को सफल वित्त मंत्री भी साबित किया है। उन्होंने बोला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही कहा था कि देश पार्टी से ऊपर है। यशंवत सिन्हा ने जो कुछ भी कहा है उन्होंने सोच समझकर कहा होगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: 'लोग पूछने लगे अच्छे नहीं आए, बुरे दिन कब जाएंगे'
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रुघ्न ने कहा, 'मैं उनके इस बयान को समर्थन करता हूं। साथ ही मैं आशा करता हूं कि जो लोग भी पार्टी और देशहित के बारे में सोचते हैं वह सिन्हा के बयान पर विचार जरूर करेंगे। जिसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।'

गौरतलब है कि उन्होंने गिरती अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक लेख लिखा, जिसमें उन्होंने अरुण जेटली पर निशाना साधा। सिन्हा के इस लेख के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता अरुण जेटली के बचाव में उतर आए। 

इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे एक लेख में सिन्हा ने देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली और वर्तमान अर्थव्यवस्था पर निशाना साधा था। सिन्हा ने लिखा था कि उनका यह लेख देश के बड़े तबके की तरफ से है जिसमें बीजेपी के वे लोग भी शामिल हैं जो कुछ भी बोलने से डरते हैं।

'सबको पीएम की तरह करीब से गरीबी दिखाएंगे जेटली'

shatrughan sinha support Yashwant Sinha statement, says Sinha is a true statesman
यशवंत सिन्हा

​सिन्हा ने कहा कि जीएसटी को खराब तरीके से लागू किया गया। उन्होंने लिखा केंद्र सरकार कहती है कि गिरती अर्थव्यवस्था के लिए जीएसटी जिम्मेदार नहीं है, दरअसल वह ठीक कह रही है। यह सब तो उससे काफी पहले ही शुरू हो गया था। 

साथ ही उन्होंने लेख के आखिर में यह भी लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी दावा करते रहे हैं कि उन्होंने गरीबी काफी करीब से देखी है और वित्त मंत्री बाकी सभी भारतीयों को भी उतने ही करीब से गरीबी दिखाने के लिए काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed