फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor table showing inverted tricolor, People on social media questioned congress leader

शशि थरूर के टेबल पर दिखा उल्टा तिरंगा, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

Sat, 20 Jul 2019 08:52 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor table showing inverted tricolor, People on social media questioned congress leader
संजीव भट्ट के परिजनों से मुलाकात करते शशि थरूर - फोटो : Twitter
यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर से मिलने के लिए सजायाफ्ता आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता और बेटा शांतनु कुछ दिनों पहुंचे थे। थरूर ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी और लिखा कि संजीव भट्ट के साथ न्याय होना चाहिए। लेकिन थरूर ने यह बताते हुए जिन तस्वीरों को साझा किया उनमें टेबल पर रखा झंडा उल्टा देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हुई। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया ट्विटर पर लोगों ने थरूर की जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा, "कृपया साहसी और बहादुर परिवारों के अपराधियों की मदद करने या उनसे मिलने का प्रयास करने से पहले तिरंगे का सम्मान करना सीखें।" 
विज्ञापन


केरल की तिरुअनंतपुरम सीट से सांसद शशि थरूर ने इस मुलाकात के दो फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "कल एक बैठक में साहसी श्वेता भट्ट और उनके बहादुर बेटे शांतनु के साथ उनके पति संजीव भट्ट की लंबी नजरबंदी को लेकर बातचीत हुई। न्याय जरूर होना चाहिए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में क्यों बंद हैं संजीव भट्ट?

संजीव भट्ट भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं जो गुजरात में तैनात थे। उन्हें साल 2015 में लंबी अनाधिकृत अनुपस्थिति की वजह से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। जामनगर सेशंस कोर्ट ने जून 2019 में भट्ट को 29 साल पहले हिरासत में हुई मौत के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। 

भट्ट जब 1990 में जामनगर के एएसपी थे तब सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर जामखंभाणिया से 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक शख्स की मौत हो गई थी। फिलहाल भट्ट इसी मामले में जेल में बंद हैं। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने शशि थरूर की साझा की तस्वीरों में भारत के झंडे को उल्टा देखकर खूब खरी-खोटी सुनाई। 











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed