फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shashi tharoor says Modi is like a scorpion sitting on a Shivling

शशि थरूर बोले- पीएम मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह, भाजपा ने कहा माफी मांगें शिवभक्त राहुल

Sun, 28 Oct 2018 03:37 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Oct 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
shashi tharoor says Modi is like a scorpion sitting on a Shivling
shashi tharoor

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है, जिस पर सियासी बवाल मच गया है। बंगलूरू के लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे थरूर ने अपनी किताब ‘द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर’ पर बात करते हुए आरएसएस सूत्रों के हवाले से मोदी को ‘शिवलिंग पर बैठा बिच्छू’ बताया। भाजपा ने थरूर की टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की है। 

विज्ञापन

 
थरूर ने फेस्टिवल में अपनी किताब पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मोदी का मौजूदा व्यक्तित्व उनके समकक्षों के लिए निराशा का विषय बन चुका है। मोदित्व, ‘मोदी+हिंदुत्व’ के कारण वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ऊपर हो चुके हैं।
विज्ञापन

 
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की हताशा का परिणाम है कि वह प्राथमिक स्तर की मर्यादा भूल गई है। चुनाव नजदीक आते ही पीएम पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। जनता सब देख रही है। वे पीएम पर जितने हमले करेंगे, पीएम उतने ही मजबूत होकर उभरेंगे। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी सभी सीमाएं लांघ दी हैं। पीएम पर उनकी टिप्पणी अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

बयानों पर पहले भी मचा बवाल 

यह पहला मौका नहीं है जब थरूर के बयान पर बवाल मचा हो। इससे पहले उन्होंने अगस्त में कहा था कि अगर भाजपा 2019 में जीतती है तो भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा। वहीं, जुलाई में कहा था कि भारत में कई जगहों पर मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित है। 

‘एक असाधारण रूपक है, जिसका जिक्र आरएसएस के एक सूत्र ने एक पत्रकार से किया था। मैंने उसका संदर्भ अपनी किताब में दिया है। आरएसएस सूत्र ने कहा था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं, जिसे आप न तो हाथ से हटा सकते हैं और न ही चप्पल से मार सकते हैं।’
- शशि थरूर, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस 

‘एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को शिव भक्त बताते हैं, वहीं उनके नेता चप्पल से हमले का जिक्र कर शिवलिंग की पवित्रता और भगवान महादेव का अपमान करते हैं। थरूर की भगवान महादेव की इस भयावह निंदा के लिए राहुल गांधी माफी मांगिए।’ 
- रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed