{"_id":"5a7d85da4f1c1b8b268b94ee","slug":"shashi-tharoor-said-sumitra-mahajans-letter-on-cancelled-meeting-of-committee-on-external-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोकलम मामले पर बुलाई बैठक को सुमित्रा महाजन ने किया रद्द, थरूर बोले- यह उनका अधिकार है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दोकलम मामले पर बुलाई बैठक को सुमित्रा महाजन ने किया रद्द, थरूर बोले- यह उनका अधिकार है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Feb 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor
दोकलम मामले में चीन की बढ़ती दखलअंदाजी को लेकर विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक को रद्द किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद शशि थरूर को इसकी जानकारी पत्र लिखकर दी थी।
सुमित्रा महाजन ने थरूर को पत्र लिखकर कहा कि आज यानि शुक्रवार को संसद में आम बजट पर लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली बयान देंगे। वहीं उन्होंने यह भी लिखा कि मुझसे कुछ सांसदों ने इस बैठक को लेकर विरोध दर्ज किया था और कहा था कि बहुत कम समय में बैठक बुलाई गई है। महाजन ने थरूर को पत्र लिखते हुए कहा कि मैं इन वजहों से मैं आपको विदेश मामलों की समिति की होने वाली बैठक को रद्द करने का निर्देश देती हूं।
बता दें कि 8 फरवरी को संसदीय समिति की बैठक होनी थी लेकिन लोकसभा अध्यक्ष के थरूर को लिखे पत्र के बाद इसे रद्द कर दिया गया। मीटिंग रद्द किए जाने के बारे में संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा लोकसभा अध्यक्ष के पास नियमों के आधार पर कई अधिकार हैं। लेकिन समिति के कुछ सदस्य इस बात को लेकर चिंतित कि हमारी मीटिंग कैंसल कर दी गई जबकि उसी समय दूसरी समिति की बैठक थी वो जारी रही। थरूर ने कहा कि मैंने उन्हें लिखा था कि मैं इस मीटिंग को गोपनीय रखना चाहता हूं।

Speaker has rights under rules. But some members are concerned that other committee's meeting are at the same time & only ours is cancelled. I have written to her & I want it to be confidential:Shashi Tharoor on Sumitra Mahajan's letter on meeting of committee on external affairs pic.twitter.com/KOu0vKe7H6
— ANI (@ANI) February 9, 2018