{"_id":"64dca828c5c0d344b60ad075","slug":"shashi-tharoor-said-india-losing-credibility-globally-as-one-of-its-states-burns-amidst-ongoing-g20-summit-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: शशि थरूर ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- जी20 के बीच मणिपुर जलने से वैश्विक विश्वसनीयता खो रहा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G20: शशि थरूर ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- जी20 के बीच मणिपुर जलने से वैश्विक विश्वसनीयता खो रहा भारत
Wed, 16 Aug 2023 04:13 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 16 Aug 2023 04:13 PM IST
सार
शशि थरूर ने कहा कि एक तरफ भारत ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम पर जी-20 बैठकों की मेजबानी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक राज्य जल रहा है, इससे भारत देश दुनिया के सामने अपनी विश्वसनीयता खो रहा है।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम पर जी-20 बैठकों की मेजबानी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक राज्य जल रहा है, इससे भारत देश दुनिया के सामने अपनी विश्वसनीयता खो रहा है।
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि जहां भारत के नेता अपने भाषणों में वसुधैव कुटुम्बकम की बात करते हैं, वहीं ‘जब हमारा अपना ही एक राज्य जल रहा हो तो हमारी क्या विश्वसनीयता होगी? दुनिया भर में जो लोग भारत के बारे में पढ़ेंगे, वे कहेंगे कि सबसे पहले यहां मानवता और सद्भाव की जरूरत है।
विज्ञापन
दिल्ली के पत्रकार जॉर्ज कल्लिवयालिल द्वारा लिखित ‘मणिपुर एफआईआर’ नामक पुस्तक का कवर जारी करने के बाद शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करूंगा कि कम से कम वैश्विक स्तर पर हमारी विश्वसनीयता को बचाने के लिए कुछ कार्रवाई करें। इस कार्यक्रम का आयोजन केरल मीडिया अकादमी ने किया था। इस समारोह में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों में सीपीआई (एम) नेता और राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास भी शामिल थे।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर में हिंसा मई में फैली थी, आज उसने भयावह रूप ले लिया है। स्थिति को देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। इस तरह, सेना और राज्यपाल बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के कानून और व्यवस्था बनाए रखने पर निर्णय ले सकते हैं। आगे उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य और केंद्र सरकार दोनों की कड़ी आलोचना की और कहा कि भाजपा को सत्ता में रहना है इसलिए वह वहां राष्ट्रपति शासन नहीं चाहते।
इससे पहले शशि थरूर ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलने को लेकर पीएम पर निशाना साधा था और कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने पर कहा कि यह अफसोस की बात है कि यह नौबत आई। उन्होंने पीएम के आइडिया की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले सभी प्रधानमंत्रियों के कामों को दर्शाने के लिए एक प्रधानमंत्री संग्रहालय बनाने का विचार वाकई काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि विचार तो अच्छा है, लेकिन इस प्रक्रिया में नेहरू मेमोरियल का नाम बदलना छोटी हरकत है।