{"_id":"6824c1a7020499297b0ba57c","slug":"shashi-tharoor-s-rhetoric-is-irritating-congress-said-mps-are-crossing-the-lakshman-rekha-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: कांग्रेस को खटक रही शशि थरूर की बयानबाजी! कहा- लक्ष्मण रेखा लांघ रहे सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharoor: कांग्रेस को खटक रही शशि थरूर की बयानबाजी! कहा- लक्ष्मण रेखा लांघ रहे सांसद
Wed, 14 May 2025 09:45 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 14 May 2025 09:45 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं जो कांग्रेस के रुख से अलग हैं। उनके बयान पार्टी को रास नहीं आ रहे हैं। बुधवार को हुई कांग्रेस की बैठक में शशि थरूर के बयानों को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ओर से भारत पाकिस्तान संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर की बार-बार की जा रही तारीफ उनकी पार्टी को खटक रही है। कांग्रेस में शशि थरूर के रवैये को लेकर रोष है। कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि शशि थरूर ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड़े मुद्दे पर अपने बयानों से लक्ष्मण रेखा लांघ दी है। हालांकि पार्टी का कहना है कि कांग्रेस में सबको अपनी राय रखने की आजादी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आने वाले समय में शशि थरूर पर कार्रवाई कर सकती है।
बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और कई अन्य नेता शामिल थे। पार्टी के सूत्रों ने बैठक के बाद कहा कि बैठक में शशि थरूर के बयानों को लेकर भी चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें: शशि थरूर ने फिर की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ, कहा- हमने बता दिया आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे
विज्ञापन
पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं और लोग अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं, लेकिन इस बार थरूर ने लक्ष्मण रेखा पार कर दी है। बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया कि यह व्यक्तिगत विचार व्यक्त करने का समय नहीं है, बल्कि पार्टी के रुख को स्पष्ट करने का समय है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप के दावे को शशि थरूर ने बताया निराशाजनक; कहा- यह पीड़ित और अपराधी के बीच गलत समानता
बैठक के बाद थरूर के बयानों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि थरूर की टिप्पणी पार्टी की राय नहीं होती है। थरूर भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं जो कांग्रेस के रुख से अलग हैं। कांग्रेस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की मध्यस्थता के दावों पर सरकार से सवाल कर रही है। जबकि थरूर लगातार पार्टी की लीक से हटकर बयान दे रहे हैं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन