{"_id":"68594148f69af193080b19b2","slug":"shashi-tharoor-praised-prime-minister-narendra-modi-exposed-rahul-gandhi-bjp-after-congress-mp-lauds-pm-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: थरूर ने खोली राहुल गांधी की पोल? पीएम मोदी की तारीफ पर भाजपा का कांग्रेस पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharoor: थरूर ने खोली राहुल गांधी की पोल? पीएम मोदी की तारीफ पर भाजपा का कांग्रेस पर तंज
Mon, 23 Jun 2025 05:28 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Mon, 23 Jun 2025 05:28 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी की तारीफ करने के बाद सियासत गरमा गई है। थरूर ने मोदी की ऊर्जा, वैश्विक सक्रियता और संवाद क्षमता को भारत की बड़ी ताकत बताया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि थरूर ने राहुल गांधी की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : ANI
विस्तार
नई दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। थरूर ने पीएम मोदी की ऊर्जा, वैश्विक मंच पर सक्रियता और संवाद की क्षमता को भारत की बड़ी ताकत बताया। इसके बाद बीजेपी ने तुरंत कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि थरूर ने राहुल गांधी की पोल खोल दी है।
कांग्रेस लंबे समय से विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करती रही है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार की कमजोर कूटनीति के कारण भारत वैश्विक मंच पर अलग-थलग पड़ रहा है। लेकिन थरूर की इस तारीफ ने खुद उनकी पार्टी में ही हलचल मचा दी है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा कि शशि थरूर ने मान लिया कि पीएम मोदी की वैश्विक सक्रियता और नेतृत्व भारत के लिए रणनीतिक लाभ है। थरूर ने राहुल गांधी को एक्सपोज कर दिया है।
भारत की विदेश नीति पर क्या बोले थरूर?
दरअसल, अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' में प्रकाशित एक लेख में थरूर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत की कूटनीतिक सक्रियता की सराहना की। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी की ऊर्जा, सक्रियता और संवाद की इच्छा भारत के लिए एक अहम संपत्ति है, लेकिन उसे और मजबूत समर्थन मिलना चाहिए। थरूर ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद की कूटनीतिक पहल ने दिखाया कि जब भारत एकजुट होता है, तो वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से अपनी बात रख सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गुजरात-पंजाब में मिली जीत से केजरीवाल गदगद, बोले- कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ हमें ज्वाइन करें
भारत के लिए एकजुट होना जरूरी
थरूर हाल ही में अमेरिका और चार अन्य देशों की यात्रा पर भारत का रुख स्पष्ट करने गए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकजुटता से ही भारत वैश्विक स्तर पर अपनी बात मजबूती से रख सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कांग्रेस नेतृत्व के कुछ लोगों से उनके मतभेद हैं, लेकिन फिलहाल वे इस पर खुलकर बात नहीं करना चाहते।
यह भी पढ़ें - ED: पूर्व सांसद डीके सुरेश ईडी के सामने हुए पेश, महिला द्वारा धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
थरूर ने यह भी कहा कि कांग्रेस, उसकी विचारधारा और कार्यकर्ता उनके लिए बेहद अहम हैं। लेकिन पार्टी में अंदरूनी मतभेद और खुलकर मोदी की तारीफ से साफ है कि कांग्रेस में दरारें गहराती जा रही हैं, जिसे बीजेपी लगातार भुनाने की कोशिश कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन