{"_id":"68591a5e12cd1dfd47020a83","slug":"karnataka-former-mp-d-k-suresh-appears-before-ed-in-fraud-case-against-woman-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: पूर्व सांसद डीके सुरेश ईडी के सामने हुए पेश, महिला द्वारा धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: पूर्व सांसद डीके सुरेश ईडी के सामने हुए पेश, महिला द्वारा धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
Mon, 23 Jun 2025 02:41 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:41 PM IST
सार
डीके सुरेश ने ईडी के सामने पेश होने से पहले कहा कि 'ईडी ने उन्हें आज (सोमवार) 11 बजे पेश होने को कहा था। उन्होंने कुछ जानकारी मांगी है, इसलिए मैं अपने वकील के साथ ईडी के अधिकारियों से मिलूंगा।' कांग्रेस के पूर्व सांसद ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद डीके सुरेश सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के सामने पेश हुए। डीके सुरेश से ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ करेगी, जिसमें मुख्य आरोपी एक महिला है। आरोपी महिला ने कई लोगों से धोखाधड़ी की। ईडी ने बीते अप्रैल में ऐश्वर्या गौड़ा (33 वर्षीय) नामक महिला को गिरफ्तार किया था। ऐश्वर्या ने कई हाई-प्रोफाइल लोगों की करीबी होने का दावा कर कई लोगों से निवेश से नाम पर धोखाधड़ी की।
महिला पर कई लोगों से धोखाधड़ी का आरोप
आरोपी महिला ने सोना, नकदी और बैंक में जमा पैसे पर ज्यादा ब्याज देने का वादा किया और लोगों के पैसों से धांधली की। आरोपी ऐश्वर्या ने दावा किया कि वह पूर्व सांसद डीके सुरेश की बहन है। डीके सुरेश कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई हैं। पुलिस ने ऐश्वर्या गौड़ा के खिलाफ बंगलूरू के चंद्रा लेआउट और राजा राजेश्वरी नगर थाने में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने ऐश्वर्या के पति हरीश के एन और कई अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें- Indigo: इंडिगो कर्मचारी ने लगाया वरिष्ठों पर जातिवादी बर्ताव का आरोप; एफआईआर के बाद विमानन कंपनी ने दी सफाई
विज्ञापन
डीके सुरेश ने नोटिस को लेकर कही ये बात
डीके सुरेश ने ईडी के सामने पेश होने से पहले कहा कि 'ईडी ने उन्हें आज (सोमवार) 11 बजे पेश होने को कहा था। उन्होंने कुछ जानकारी मांगी है, इसलिए मैं अपने वकील के साथ ईडी के अधिकारियों से मिलूंगा।' कांग्रेस के पूर्व सांसद ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि 'मैंने ही शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि आरोपी महिला खुद को मेरी बहन बता रही थी। मेरा धोखाधड़ी से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में मुझे समझ नहीं आ रहा कि मुझे नोटिस क्यों भेजा गया है।' पूर्व सांसद ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही।