फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor Committee report law will be made for regular migration and security of those going abroad

Shashi Tharoor Committee: विदेश जाने वालों के नियमित प्रवास-सुरक्षा के लिए बनेगा कानून, रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 07 Feb 2025 06:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 06:52 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। नए कानून का प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने 104 अवैध भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है। 
 

विज्ञापन
Shashi Tharoor Committee report law will be made for regular migration and security of those going abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

केंद्र सरकार विदेशी रोजगार के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवास को बढ़ावा देने के लिए नया कानून बनाने पर विचार कर रही है। इस कानून की मदद से सक्षम ढांचा स्थापित किया जाएगा, जिसके तहत नौकरी की तलाश में विदेश जाने वाले नागरिकों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। नए कानून का प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने 104 अवैध भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है। समिति की रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित विदेशी गतिशीलता (सुविधा और कल्याण) विधेयक, 2024 वर्ष 1983 के उत्प्रवास अधिनियम को प्रतिस्थापित करने का प्रयास करता है, ताकि विदेशी रोजगार के लिए प्रवास करने के इच्छुक लोगों की एक से अधिक जगह पर आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जा सके। समिति ने यह भी कहा कि वह उन राज्यों में प्रवासी संरक्षक कार्यालय स्थापित करना चाहती है, जहां ऐसे कार्यालय नहीं हैं। साथ ही पंजाब, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों समेत प्रवास हॉटस्पॉट में अतिरिक्त प्रवासी संरक्षक कार्यालयों को तेजी से खोला जाना चाहिए, ताकि प्रवासियों के लिए बेहतर पहुंच और समर्थन सुनिश्चित किया जा सके। 
विज्ञापन


वामदल बोले- डरी हुई है सरकार
वाम दलों के सदस्यों ने संसद परिसर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारे लगाए। माकपा के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा, सरकार में ट्रंप प्रशासन के अमानवीय रवैये के खिलाफ विरोध करने की हिम्मत नहीं है। वहीं, पी. संदोष कुमार ने कहा कि सरकार ट्रंप और अमेरिका से डरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed