{"_id":"5f8f4ec78ebc3e9bbc0663c2","slug":"shashi-tharoor-asked-will-imf-headquarters-now-move-from-washington-to-beijing","type":"story","status":"publish","title_hn":"थरूर ने पूछा-क्या आईएमएफ का मुख्यालय अब वाशिंगटन से बीजिंग चला जाएगा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
थरूर ने पूछा-क्या आईएमएफ का मुख्यालय अब वाशिंगटन से बीजिंग चला जाएगा?
Wed, 21 Oct 2020 02:25 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
शशि थरूर (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को सवाल किया कि क्या अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएफएफ) का मुख्यालय वाशिंगटन से बीजिंग जाएगा?
विज्ञापन
उन्होंने कहा, चूंकि वैश्विक संगठन से मिले संकेत के मुताबिक चीन की आर्थिक वृद्धि अमेरिका की तुलना में बेहतर होगी और आईएमएफ के नियमों को देखें तो उसका मुख्यालय दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में होता है जो बीते 75 वर्षों से वाशिंगटन में स्थित है।
विज्ञापन
थरूर ने ट्वीट किया, आईएमएफ के आंकड़ों के हिसाब से जिस तरह अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था चल रही है कोरोना के बाद चीन की आर्थिक वृद्धि में 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी होगी जबकि वाशिंगटन की अर्थव्यवस्था 4.3 फीसदी कमजोर पड़ेगी।
विज्ञापन
आईएमएफ ने खुद कहा है कि कोरोना के बाद चीन इकलौती बड़ी अर्थव्यवस्था होगी जिसका विकास होगा। अगले साल उसकी वृद्धि में 8.4 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। थरूर ने कहा, यह एक बड़ी चुनौती होगी।