फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shares of Vijay Mallya will be sold to recover money

विजय माल्या के 75 लाख से ज्यादा शेयर बेचकर वसूले जाएंगे 1000 करोड़ रुपये

Wed, 27 Mar 2019 05:28 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 27 Mar 2019 05:28 PM IST
सार

  • पीएमएलए कोर्ट ने यूबीएल कंपनी में हिस्सेदारी वाले शेयर बेचने की अनुमति दी
  • इन शेयरों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए जब्त किया था
  • 74 लाख 4 हजार 932 शेयरों की बिक्री से कुल 999 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद
  • माल्या के शेयरों को बेचने के लिए पिछले महीने एसबीआई से अपील की गई थी

विज्ञापन
Shares of Vijay Mallya will be sold to recover money
विजय माल्या (फाइल फोटो)

विस्तार

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के लाखों शेयर बेचकर 1000 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे। धनशोधन रोधी कानून (पीएमएलए) अदालत ने बुधवार को यूबीएल कंपनी में माल्या की हिस्सेदारी वाले शेयर बेचने की अनुमति दे दी है। बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए ईडी ने इन शेयरों को जब्त किया था।

विज्ञापन


पीएमएलए अदालत के विशेष जज एमएस आजमी ने यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) कंपनी की अपील को खारिज करते हुए कहा कि कोर्ट के पास ऐसी किसी प्रस्तावित बिक्री को रोकने का अधिकार नहीं है। मार्च, 2016 में माल्या के देश छोड़कर भागने के बाद उसकी जब्त संपत्तियों की यह पहली बिक्री होगी। 
विज्ञापन


बीएसई पर यूबीएल के शेयरों का मूल्य दो फीसदी उछाल के साथ 1370 प्रति शेयर पहुंच गया था। इस तरह माल्या के हिस्से के 74 लाख 4 हजार 932 शेयरों की बिक्री से कुल 999 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। यूबीएल में सबसे ज्यादा 44 फीसदी की हिस्सेदारी बीयर बनाने वाली कंपनी हेनीकेन की है। माल्या के शेयरों को बेचने के लिए पिछले महीने एसबीआई से अपील की गई थी, जिसके बाद बैंक ने 2.8 फीसदी हिस्सेदारी लेने के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट की निगरानी में हैं शेयर

माल्या की हिस्सेदारी वाले 74 लाख शेयरों को कोर्ट की ओर से नियुक्त ऋणशोधन अधिकारी के पास रखा गया है। इसे ईडी ने माल्या के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के दौरान जब्त किया था और कर्ज वसूली न्यायाधिकरण के अधिकारी ने पिछले महीने इसे बेचने के लिए नोटिस जारी किया था। 

इसके खिलाफ यूबीएचएल ने पिछले शुक्रवार को याचिका लगाई थी। माल्या से यह वसूली बैंकों से लिए गए 6,203 करोड़ के कर्ज की भरपाई के लिए की जा रही है, जिसकी कुल रकम ब्याज और जुर्माने के साथ 9,000 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed