फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Update GIFT Nifty Positive Start Sensex Stock Market Details in Hindi

Share Market Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

Mon, 17 Feb 2025 09:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Feb 2025 09:36 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की सतत निकासी इसकी मुख्य वजह रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,294.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
Share Market Update GIFT Nifty Positive Start Sensex Stock Market Details in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। सेंसेक्स 297.8 अंक गिरकर 75,641.41 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 119.35 अंक गिरकर 22,809.90 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.68 डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


गिरावट की वजह क्या?
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की सतत निकासी इसकी मुख्य वजह रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,294.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ऐसी रही बाजार की चाल
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 297.8 अंक की गिरावट के साथ 75,641.41 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 119.35 अंक फिसलकर 22,809.90 अंक पर रहा। शुरुआती सौदों के बाद दोनों बाजारों में और गिरावट आई। सेंसेक्स 476.70 अंक की गिरावट के साथ 75,470.18 अंक पर, जबकि निफ्टी 146.80 अंक फिसलकर 22,782.45 अंक पर कारोबार करने लगा।


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में किया कारोबार
विदेशी पूंजी की भारी निकासी तथा घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार पांच पैसे की गिरावट के साथ 86.76 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सीमित दायरे में ही रहा। यह 86.70 प्रति डॉलर पर खुला, फिर भारी उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती सौदों में 86.68 प्रति डॉलर के उच्च स्तर और 86.76 प्रति डॉलर के निम्नतम स्तर को छू गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.71 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed