बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स 28.17 अंक चढ़कर 38,059 पर बंद, निफ्टी 11,350 से ऊपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसेक्स 28.17 अंक चढ़कर 38,059.30 और निफ्टी दस अंक चढ़कर 11,356.20 पर खुला। 415 शेयरों में वृद्धि देखी गई है और 313 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे की कमजोरी के साथ 69 के स्तर पर खुला है। सेंसेक्स में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों पर दबाव बना हुआ है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसोर्टस इंडिया लिमिटेड, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस लिमिटेड, टीवी-18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड, कारबोरनडम यूनिवर्सल लिमिटेड, मिंडा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में यस बैंक, वीईडीएल, हिंडाल्को, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में मंदी का माहौल है।
इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में कॉक्स एंड किंग्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड, डीएचएफएल, वीमार्ट, यस बैंक में मंदी का माहौल है। निफ्टी में बजाज फिन सर्विसेज, एचडीएफसी, कोटक बैंक, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी बैंक में मंदी का माहौल है।