फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar takes swipe at Ajit Pawar, says 1978 move was not a rebellion

Politics: 1978 के सियासी घटनाक्रम पर चाचा-भतीजे में जुबानी जंग; जानिए अजित के बयान पर क्या बोले शरद पवार

Mon, 25 Dec 2023 10:09 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 10:09 PM IST
सार

1978 में तत्कालीन सीएम वसंत दादा पाटिल से शरद पवार के अलग होने अजित पवार ने कटाक्ष किया था। जिसको लेकर शरद पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उस वक्त आपसी सहमति से फैसले लिए गए थे, न कि बगावत करके अलग हुए थे। 

विज्ञापन
Sharad Pawar takes swipe at Ajit Pawar, says 1978 move was not a rebellion
अजित पवार और शरद पवार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने वर्ष 1978 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री वसंत दादा पाटिल के खिलाफ उठाए गए उनके कदम पर अजित पवार के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस समय जो हुआ वह आपसी सहमति से हुआ था, न कि कोई बागवत करके किया गया था। बता दें वर्ष  1978 में शरद पवार 40 विधायकों के साथ तत्कालीन सरकार से अलग हो गए थे, जिससे वसंत दादा पाटिल की सरकार अल्पमत में आने के के कारण गिर गई थी। जिसके बाद उसी वर्ष 18 जुलाई को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस वक्त 38 साल की उम्र में सीएम बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। 
विज्ञापन


मेरे निर्णय को हर किसी को समझना होगा- अजित पवार
एनसीपी से अलग हुए अजित पवार ने बारामती में रविवार को शरद पवार पर इसको लेकर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका यह रुख 60 साल की उम्र पार करने के बाद है, जबकि कुछ लोग 38 वर्ष की उम्र में ही इस रास्ते का अनुसरण कर चुके थे। अजित पवार ने कहा था कि वसंत दादा एक अच्छे नेता थे लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया। ऐसा नहीं है कि पहले किसी ने इस तरह का कदम नहीं उठाया, जैसे मैंने उठाया है। मैंने तो बहुत देर में यह कदम उठाया है, इसलिए हर किसी को इसे समझने की जरूरत है। 
विज्ञापन


शरद पवार बोले, आपसी सहमति से लिया था फैसला, न कि बगावत करके
अजित पवार के बयान पर शरद पवार ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उस समय कोई बगावत नहीं हुई थी, हमने बैठकर फैसला किया था। आपसी सहमति से निर्णय लिए गए थे, शिकायत का तो सवाल ही नहीं था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


1977 में भी पीएम उम्मीदवार नहीं था- शरद पवार
वहीं इंडिया गठबंधन के पीएम उम्मीदवार के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा कि 1977 के लोकसभा चुनाव में भी किसी को पीएम का उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद मोराराजी देसाई को पीएम बनाया गया था। उन्होंने कहा कि अगर लोग बदलाव के मूड में हैं, तो वे बदलाव लाने के लिए निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed