'शाम तक खत्म हो जाएगा ड्रामा': एनसीपी के विलय की अटकलों पर संजय राउत ने कसा तंज, फोन टैपिंग पर क्या बोले?
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ही असली एनसीपी है। वहीं सुप्रिया सुले ने भी इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
विस्तार
ये भी पढ़ें: 'क्या राहुल गांधी सीक्रेट एजेंट हैं?': फोन टैपिंग के आरोप पर शाइना एनसी का सवाल; कहा- मोदी फोबिया से बाहर आइए
पत्रकारों से बातचीत में संजय राउत ने कहा, 'दोनों एनसीपी के बीच विलय का खेल चल रहा है। असल में एक ही असली एनसीपी है, जिसका नेतृत्व शरद पवार कर रहे हैं। दूसरा गुट अमित शाह की पार्टी का है।' उन्होंने कहा कि शरद पवार और सुप्रिया सुले अमित शाह की एनसीपी के साथ नहीं जाएंगे।
राउत ने दोनों गुटों की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक गुट सत्ता में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि दूसरा सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है।
फोन टैपिंग के आरोप पर क्या बोले?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों पर राउत ने कहा, 'इस देश में और क्या हो सकता है? सत्ता में एक डरा हुआ तानाशाह बैठा है। जब कोई तानाशाह डरता है, तो वह अपने विरोधियों के फोन टैप करता है, उन पर नजर रखता है और उनका पीछा करने के लिए पुलिस वालों को तैनात कर देता है। राहुल गांधी को तो छोड़िए, पीएम मोदी तो राष्ट्रपति, राजनाथ सिंह, अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, योगी आदित्यनाथ और बाकी सभी के फोन भी टैप करवा रहे होंगे। वे हमारे फोन टैप करते रहेंगे, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा। जिन्हें फोन टैपिंग से डर लगता है, वे फोन पर सरकार को गालियां देते रहें। वे सुनते रहेंगे।'
#WATCH | Mumbai: On Rahul Gandhi's phone-tapping allegations, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “What else can happen in this country? A frightened dictator is at the helm. When a dictator is afraid, he will tap the phones of his opponents, keep them under surveillance and deploy police personnel to follow them... Forget Rahul Gandhi. The phones of the President, Rajnath Singh, Amit Shah, Devendra Fadnavis, Yogi Adityanath and everyone else will also be tapped by Modi. They will keep tapping all our phones, but it will achieve nothing... Those who are afraid of phone tapping can keep abusing the government over their phones. They will keep listening.”
— ANI (@ANI) November 14, 2026
दोनों गुटों के नेताओं की मुलाकात पर क्या बोले संजय राउत?
संजय राउत ने दोनों गुटों के नेताओं के बीच बैठक होने की खबरों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ऐसी कोई बैठक नहीं हुई थी। सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात की खबरें भी सही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सभी नेता संसदीय कार्य समिति की बैठक में मौजूद थे, जो सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलती है। ऐसे में इस बैठक के दौरान विलय पर चर्चा होने का सवाल ही नहीं उठता।
दोनों गुटों के संभावित विलय पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
इससे पहले एनसीपी(एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया था। उन्होंने कहा कि उनके भाई और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के जीवित रहने तक दोनों गुटों के विलय पर बातचीत चल रही थी। उनके निधन के दिन ही इन चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लग गया।
VIDEO | Mumbai: 'For me the matter ended the day Ajit Pawar died,' says NCP (SP) leader Supriya Sule on NCP factions merger speculations. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/y20XDFwznA
— Press Trust of India (@PTI_News) November 14, 2026
ये भी पढ़ें: मेकेदातु बांध पर छिड़ी जुबानी जंग: तमिलनाडु कांग्रेस के विरोध पर डीके शिवकुमार बोले- उन्हें तथ्य पता नहीं
बता दें कि अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे में बारामती हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई थी।
