फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar should have rectified 1962 mistakes when he was Def Min under Cong rule

कांग्रेस का पलटवार, रक्षा मंत्री रहते हुए शरद पवार ने 1962 की गलतियों को क्यों नहीं सुधारा

Tue, 30 Jun 2020 09:08 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 30 Jun 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar should have rectified 1962 mistakes when he was Def Min under Cong rule
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : ANI

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर देश की सियासत में बयानों से वार और पलटवार का दौर जारी है। पिछले दिनों एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राहुल गांधी के पीएम मोदी से सवाल पूछने वाले बयान पर निशाना साधा था। राहुल के बयानों पर शरद पवार ने कहा था, 'हम नहीं भूल सकते कि 1962 में क्या हुआ था। चीन ने हमारी 45 हजार स्क्वेयर किमी जमीन पर कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन


मंगलवार को पवार के बयान पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा है कि जब चीन ने 1962 में हमारे क्षेत्र पर कब्जा किया, तो स्थिति अलग थी। शरद पवार को इन गलतियों को सुधारना चाहिए था जब वह कांग्रेस की सरकार में रक्षा मंत्री थे। शरद पवार पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार में 21 जून 1991 से लेकर 6 मार्च 1993 तक देश के रक्षा मंत्री रहे हैं। 
विज्ञापन


पवार ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था कि चीन ने हमारी 45 हजार स्क्वेयर किमी जमीन पर कब्जा कर लिया था। वर्तमान में मुझे नहीं पता कि चीन ने जमीन ली है या नहीं, मगर इस पर बात करते वक्त हमें इतिहास याद रखना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार चला रही है। बीच-बीच में इस गठबंधन को लेकर आपसी मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed