फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar said, Modi wanted to work with us, I turned down the offer

मोदी हमारे साथ मिलकर काम करना चाहते थे, मैंने प्रस्ताव ठुकराया: पवार

Tue, 03 Dec 2019 01:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar said, Modi wanted to work with us, I turned down the offer
शरद पवार - फोटो : एएनआई

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने (पवार) इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। पवार ने सोमवार को एक मराठी टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में यह दावा किया।

विज्ञापन

 
पवार ने कहा, पीएम मोदी ने मुझे साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया था। मैंने उनसे कहा कि हमारे आपस में संबंध बहुत अच्छे हैं और हमेशा रहेंगे लेकिन मेरे लिए साथ मिलकर काम करना बिल्कुल संभव नहीं है। पवार ने राष्ट्रपति बनाने के प्रस्ताव पर कहा कि यह खबर बेबुनियाद है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन, मोदी नेतृत्व वाली कैबिनेट में सुप्रिया सुले को मंत्री बनाने का एक प्रस्ताव जरूर मिला था।’
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रहे घटनाक्रम के बीच पवार ने पिछले महीने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और मोदी कई मौकेों पर पवार की प्रशंसा कर चुके हैं। पिछले दिनों मोदी ने कहा था कि संसदीय नियमों का पालन कैसे किया जाता है, इस बारे में सभी दलों को एनसीपी से सीखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजित की बगावत को कुचल दूंगा

शरद पवार ने कहा, 'जब मुझे पता चला कि अजित पवार, भाजपा का समर्थन कर रहे हैं तो सबसे पहले मैंने उद्धव ठाकरे से सम्पर्क किया था। मैंने ठाकरे को भरोसा दिया कि जो भी हुआ सही नहीं हुआ और अजित की बगावत को मैं कुचल दूंगा। जब एनसीपी विधायकों को पता चला कि अजित के इस  कदम के पीछे मेरा हाथ नहीं है तो जो भी 5-10 विधायक उनके साथ थे, वे दबाव में आ गए।'


पवार ने कहा कि अजित के द्वारा अचानक से भाजपा को समर्थन करने के फैसले से परिवार का कोई भी सदस्य सहमत नहीं था। सभी को लगता था कि उन्होंने गलत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed