{"_id":"678012dd9e3af9661f02c2a9","slug":"sharad-pawar-praises-rss-commitment-to-its-ideology-seeks-same-dedication-for-his-party-s-ideals-news-in-hindi-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: पवार बोले- विचारधारा के प्रति RSS की प्रतिबद्धता सराहनीय, NCP के आदर्शों के लिए भी वैसा ही समर्पण हो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: पवार बोले- विचारधारा के प्रति RSS की प्रतिबद्धता सराहनीय, NCP के आदर्शों के लिए भी वैसा ही समर्पण हो
Thu, 09 Jan 2025 11:48 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:48 PM IST
सार
शरद पवार ने आरएसएस की विचारधारा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि आरएसएस के पास ऐसे प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हैं जो हिंदुत्व विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हैं और किसी भी हाल में अपने मार्ग से नहीं हटते।
विज्ञापन
शरद पवार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरद पवार ने गुरुवार को आरएसएस की विचारधारा के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी एनसीपी से समाज सुधारकों शाहू महाराज, महात्मा फुले, बीआर अंबेडकर और यशवंतराव चव्हाण के प्रगतिशील विचारों के प्रति अडिग प्रतिबद्धता के साथ कार्यकर्ताओं का आधार बनाने का भी आह्वान किया।
आरएसएस की विचारधारा की सराहना की
दक्षिण मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि आरएसएस के पास ऐसे प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हैं जो हिंदुत्व विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हैं और किसी भी हाल में अपने मार्ग से नहीं हटते। उन्होंने कहा कि हमें भी ऐसा कार्यकर्ता आधार चाहिए जो शाहू महाराज, महात्मा फुले, बीआर अंबेडकर और यशवंतराव चव्हाण की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हो।
महाराष्ट्र में हार पर भी बोले पवार
महाराष्ट्र में नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर शरद पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद हम आत्मसंतुष्ट हो गए, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन ने अपनी हार को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी ओबीसी को यह नहीं बता पाई कि उसने उनके उत्थान के लिए क्या किया।
विज्ञापन
साथ ही शरद पवार ने मराठवाड़ा में जाति विभाजन को खत्म करने के लिए सामाजिक इंजीनियरिंग की आवश्यकता पर जोर दिया, खासकर परभणी जिले में एक दलित व्यक्ति की मौत और बीड जिले में एक सरपंच की हत्या के बाद। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थितियों में समाज से जुड़ने और सामाजिक इंजीनियरिंग की रणनीति अपनाने की जरूरत है।
शरद पवार की घोषणा
इसके अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 50 प्रतिशत टिकट नए चेहरों को देगी और संगठन में बदलाव किए जाएंगे ताकि पार्टी को और मजबूत किया जा सके।