{"_id":"597592e04f1c1b90478b4a23","slug":"shankersinh-vaghela-sends-resignation-as-leader-of-opposition-in-gujarat-assembly-to-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से निकाले गए वाघेला ने गुजरात विधानसभा के नेता विपक्ष पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस से निकाले गए वाघेला ने गुजरात विधानसभा के नेता विपक्ष पद से दिया इस्तीफा
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला ने गुजरात विधानसभा में नेता विपक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। इस पर वाघेला ने कहा कि उनके लिए ये फैसला लेना काफी मुश्किल था, लेकिन पार्टी में लगातार निशाना बनाए जाने के बाद उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
बता दें कि वाघेला ने अपने जन्मदिन 21 जुलाई को ये खुलासा किया था कि पार्टी ने उन्हें 24 घंटे पहले ही निकाल दिया था। गुजरात के अहमदाबाद में इस मौके पर अपने समर्थकों के बीच उन्होंने निकाले जाने की बात रखी।
विज्ञापन
दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में उथल-पुथल शुरू हो गई है और ऐसा माना जा रहा था कि वाघेला इस मैदान में बतौर सीएम उम्मीदवार उतरना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो पार्टी से अलग हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि शंकर सिंह वाघेला की 40 साल की राजनीति में वे देश की दोनों बड़ी पार्टियों से जुड़े रहे हैं। करीब 6 बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके वाघेला 1977 में पहली बार सांसद बने थे। इसके बाद 1995 में जब बीजेपी की जीत हुई, जिसमें वाघेला ने अहम रोल निभाया, लेकिन उन्हें सीएम नहीं बनाया गया। इससे नाराज वाघेला ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया और 1996 में अपनी अलग पार्टी राष्ट्रीय जनता पार्टी बनाई। फिलहाल में गुजरात में विपक्ष के नेता हैं।