फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shameful: minor girl raped in a bus parked in Vadodara, police caught two accused

शर्मनाक: वडोदरा में खड़ी बस में मासूम से दरिंदगी, नाबालिग आरोपी समेत दो गिरफ्तार, मप्र की है पीड़िता

Thu, 13 Jan 2022 11:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 13 Jan 2022 11:12 AM IST
सार

minor girl raped in Vadodara: यह घटना दो जनवरी को हुई थी। मामले में एफआईआर बुधवार को दर्ज कराई गई। सामूहिक दुष्कर्म के मामले के दो आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Shameful: minor girl raped in a bus parked in Vadodara,  police caught two accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वडोदरा शहर के वीआईपी रोड के हरनी इलाके में यह घटना हुई। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी समेत दो गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


वडोदरा के एसीपी भारत राठौड़ ने बताया कि यह घटना दो जनवरी को हुई थी। मामले में एफआईआर बुधवार को दर्ज कराई गई। सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले के दो आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


नाबालिग है मुख्य आरोपी
हरनी थाने के एक अधिकारी के अनुसार दो जनवरी की रात 8 बजे आदिवासी समुदाय की 16 साल की लड़की को नाबालिग मुख्य आरोपी और उसके दो साथी पकड़ कर सड़क किनारे खड़ी बस में ले गए। फरार दो आरोपियों ने लड़की को जबरदस्ती बस में खींचने में मुख्य आरोपी की मदद की। दोनों बाहर निकल गए और बस का ताला लगा दिया और फिर मुख्य आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किय। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग ने लड़की को धमकी दी कि वह किसी को कुछ न बताए। पुलिस ने नाबालिग आरोपी व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता मध्य प्रदेश की है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ गुजरात के इस पड़ोसी राज्य के गृह नगर चली गई है। उसके चाचा को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 506 (2) (आपराधिक धमकी), तथा 114 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed