फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shaheen Bagh Night organized in Hyderabad University, fine charged on Organizer students

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में ‘शाहीन बाग नाइट’, आयोजक छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना

Sat, 22 Feb 2020 05:52 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 22 Feb 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
Shaheen Bagh Night organized in Hyderabad University, fine charged on Organizer students

हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ ‘शाहीन बाग नाइट’ कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए तीन छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। रात नौ बजे के बाद परिसर में कार्यक्रम का आयोजन करना यूनिवर्सिटी के नियमों का उल्लंघन है। इसी वजह से यह दंड लगाया गया। 

विज्ञापन


छात्र संघ ने इसकी आलोचना की है। यूनिवर्सिटी सूत्रों का कहना है कि जुर्माने का आदेश 18 फरवरी को दिया गया था। छात्रों ने 31 जनवरी को नार्थ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रात 9 बजे के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम देर रात 2.30 बजे तक चला था। साथ ही कार्यक्रम स्थल की दीवारों को भी विकृत किया गया था।  
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है, ‘छात्रों को कड़ी चेतावनी दी जाती है कि वे सचेत रहें और भविष्य में अपनी शिक्षा पर ध्यान दें। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति या अनुशासनहीनता में लिप्त पाये जाने का उनके शैक्षणिक करियर पर बेहद खराब प्रभाव होगा और उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कदम का विरोध करते हुए छात्र संघ ने एक बयान में कहा कि यह आदेश या सर्कुलर मनमाना है और वे इसका पालन नहीं करेंगे। उसने छात्रों पर लगे जुर्माने को बिना शर्त वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed