{"_id":"576daba54f1c1b0550b481ef","slug":"shaheed-police-officers-will-be-tribute-today-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बागः शहीद पुलिस अफसरों को आज दुबई में दी जाएगी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जवाहर बागः शहीद पुलिस अफसरों को आज दुबई में दी जाएगी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला,मथुरा
Updated Sat, 25 Jun 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
जवाहर बाग खाली कराने में दो जून को शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव को दुबई में श्रद्धांजलि दी जाएगी। दुबई के काउंसलर के नेतृत्व में शनिवार शाम पांच बजे शोक सभा होगी।
विज्ञापन
मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल द्विवेदी गुरुवार रात दुबई चले गए। वे दुबई में सीए हैं। दुबई से प्रफुल ने बताया कि दुबई के समाचारों में मथुरा के जवाहर बाग और उनके भाई की खबरों को कई दिन प्रमुखता से जगह दी गई।
विज्ञापन
भारत और खासकर मथुरा में हुई घटना ने दुबई में रह रहे प्रवासी भारतीयों को खासा प्रभावित किया है। प्रफुल ने बताया कि इसे लेकर शनिवार शाम पांच बजे (दुबई के समय के अनुसार) शोकसभा आयोजित की जाएगी। इसमें मथुरा के दोनों शहीद पुलिस अफसरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें दुबई में रह रहे सैकड़ों प्रवासी भारतीय और दुबई के काउंसलर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन