फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shabbir Ahmed 's body out of the grave and forensic investigation : SC

शब्बीर अहमद की लाश कब्र से निकाल कर फिर फोरेंसिंक जांच : सुप्रीम कोर्ट

Sat, 13 Aug 2016 01:27 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Shabbir Ahmed 's body out of the grave and forensic investigation : SC
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : getty

सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर में कथित तौर पर पुलिस की गोली से मारे गए शब्बीर अहमद की लाश कब्र से निकाल कर फोरेंसिंक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि शब्बीर की मौत पैलेट गन से हुई है। लेकिन शब्बीर के पिता का कहना है कि उनके बेटे को पुलिस ने घर पर आकर मारा है। 

विज्ञापन


जस्टिस पी सी घोष और जस्टिस अमिताभ रॉय की बेंच ने शब्बीर के शव को कब्र से निकाल कर उसकी फोरेंसिक जांच के आदेश दिए। यह जांच जिला और सेशन जज की निगरानी में होगी।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि शब्बीर की मौत हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद बारामूला के बाटामालू इलाके में प्रदर्शन के दौरान हुई थी।

शब्बीर के पिता अब्दुल रहमान मीर का कहना है कि उनके बेटे की मौत पुलिस की गोली से हुई। पुलिस ने उनके घर पर जाकर शब्बीर की गोली मारी।

सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि शब्बीर की लाश की फोरेंसिक  जांच में उच्चस्तरीय पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की तह तक जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस घोष और जस्टिस रॉय ने कहा शब्बीर की लाश की जांच के दौरान श्रीनगर के जिला और सेशन जज को अपनी मदद के लिए पसंद के अफसरों को चुनने की आजादी होगी।

इससे लाश निकालने और इसकी जांच की प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सभी कदम कानून के मुताबिक उठाए जाएंगे। मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर होगी।


इससे पहले तीन सप्ताह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए। अदालत ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। इस तरह के हालात का मानवीय दृष्टिकोण और बेहद संवेदनशीलता के साथ निपटारा करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed