फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sex ratio improved in UP, Rajasthan and Haryana

यूपी, राजस्थान, हरियाणा में सुधरा लिंगानुपात, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना का असर

Sat, 06 Feb 2021 03:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 Feb 2021 03:35 AM IST
विज्ञापन
sex ratio improved in UP, Rajasthan and Haryana
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ठगी - फोटो : Social media

लिंगानुपात की विषमता से जूझ रहे उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, राजस्थान और पंजाब में इस दिशा में काफी सुधार हुआ है। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को राज्यसभा में लिंगानुपात में सुधार होने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के कारण लिंगानुपात में सुधार दिखने लगा है। पूरे देश के औसत में भी सुधार हुआ है। 2015-16 में 1,000 पुरुषों पर 918 महिलाएं थीं, जो 2019-20 में बढ़कर 934 हो गई हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में यह औसत प्रति हजार पुरुषों पर 924 महिलाएं हो गई हैं, जो पहले 876 थी। चंडीगढ़ में यह संख्या 874 के मुकाबले 935 है। उत्तर प्रदेश में प्रति हजार पुरुष पर 928 महिलाएं हैं। पहले यह आंकड़ा 885 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में भी पूर्व की 892 की स्थिति में सुधार हुआ है और अब यह आंकड़ा 920 हो गई है। वहीं हिमाचल में 897 के मुकाबले 933 बालिकाएं हैं। राजस्थान में इसमें मामूली सुधार हुआ है और यह संख्या 929 से बढ़कर 948 हो गई है।


बिहार, ओडिशा, केरल में बढ़ी विषमता
बिहार, केरल, ओडिशा, नगालैंड, दादर नगर हवेली, लक्षद्वीप में लिंगानुपात में काफी गिरावट दर्ज की गई है। झारखंड, मिजोरम में भी तमाम प्रयासों के बाद भी कोई सुधार नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed