फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Severe cold on Wednesday and Thursday in entire North India including the Delhi

‘चिल्ले कलां’ ने पूरे उत्तर भारत में बढ़ाया सर्दी का सितम, अगले दो दिन कड़ाके की ठंड

Tue, 24 Dec 2019 08:33 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 Dec 2019 08:33 PM IST
सार

  • ‘चिल्ले कलां’ से पूरे उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन
  • दो दिन और लुढ़केगा पारा, छाया रहेगा घना कोहरा
  • 1.7 डिग्री सेल्सियस के साथ नारनौल मैदानों में सबसे ठंडा
  • 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा दिल्ली का न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
Severe cold on Wednesday and Thursday in entire North India including the Delhi

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फ और 40 दिन के ‘चिल्ले कलां’ ने पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। अगले दो दिन यानी 26 दिसंबर तक यह कम नहीं होगी और दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को कड़कड़ाती ठंड झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन घना कोहरा रहेगा। मंगलवार सुबह भी राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन


तापमान की बात करें तो मैदानों में हरियाणा का नारनौल 1.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। वहीं, पहाड़ों पर लद्दाख के द्रास में पारा -26.7 फीसदी रहा। दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.3 और अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अंतर बढ़ने से ठंड भी बढ़ रही है।

विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में 5.1 डिग्री तक लुढ़का पारा

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री या उससे नीचे पहुंच गया है। इससे ठिठुरन बढ़ रही है। आने वाले समय में तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर की सबसे सर्द रात, पहलगाम सबसे ठंडा

जम्मू कश्मीर में सोमवार रात श्रीनगर की सबसे सर्द रात थी। यहां न्यूनतम पारा -4 डिग्री पहुंच गया। वहीं, पहलगाम -10.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -10.2 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान -6 और कुपवाड़ा में -4.3 डिग्री रहा।

26.7 डिग्री के साथ द्रास सबसे ठंडा

केंद्र शासित लद्दाख में द्रास -26.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा और लेह में 9.9 डिग्री की गिरावट के साथ पारा -16.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। 

पूर्वी भारत में दो दिन बारिश संभव

मौसम विभाग के अनुसार 25 व 26 दिसंबर को पूर्वी व मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ेगी।

क्या है चिल्ले कलां

ठंड का मौसम आते ही कश्मीर की वादियां बर्फ से ढंक जाती हैं। ऐसा लगता है मानो पूरे जम्मू-कश्मीर ने सफेद चादर को अपने सीने से लगा लिया हो। लेकिन यही खूबसूरत बर्फबारी यहां के लोगों के लिए उस वक्त मुसीबत का सबब बन जाती है जब लोगों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। 

जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां 21 दिसंबर से शुरू हो गया है। यह 40 दिन तक लोगों के लिए आफत बना रहेगा। इस दौरान सर्दी बढ़ने से पानी के स्रोत जम जाते हैं। प्रशासन ने इसके मद्देनजर खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी सामग्री का भरपूर भंडारण कर लिया है। कश्मीर में भीषण सर्दी 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहती है। इसे ही चिल्ले कलां कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed