फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several states have extended their help to Kerala,Giving relief and financial help

केरल की मदद को कई राज्यों ने बढ़ाए हाथ, सीएम योगी ने दिए 15 करोड़

Sun, 19 Aug 2018 06:48 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
Several states have extended their help to Kerala,Giving relief and financial help

केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात ने मदद का हाथ बढ़ाया है। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को 20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लोगों के लिए 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार केरल सरकार के संपर्क में है। इससे पहले तमिलनाडु के सीएम पलानीसामी ने पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और राहत सामग्री देने की घोषणा की। गुजरात में भी केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की घोषणा की। राज्य के सीएम विजय रुपाणी ने ट्वीट कर कहा, 'गुजरात सरकार बाढ़ प्रभावित केरल के लोगों के साथ है। 
विज्ञापन


सरकार ने बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए 10 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। वहीं कुछ समय पहले पढ़ाई के लिए मछली बेचने कारण ट्रोल का सामना करने वाली 21 साल की कॉलेज छात्रा ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.5 लाख रुपये का योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा ने राज्य में चल रहे राहत और बचाव कार्य के लिए फायर सर्विस की अपनी स्पेशल टीम को भेजा है। इस टीम में 245 लोग शामिल हैं। इससे पहले ओडिशा ने केरल में फंसे अपने राज्य के 130 मजदूरों को सहायता पहुंचाने का आग्रह किया था।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित केरल की जनता के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए 15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता करने का ऐलान किया है साथ ही उन्होंने राहत सामग्री व औषधियां भेजने का भी निर्देश दिया है। आपको बता दें की राज्य की भीषण बाढ़ में लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 180 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

घोषित की गई आर्थिक मदद केरल राज्य के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजी जाएगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश की जनता केरलवासियों के साथ है।


राज्य को 19 हजार करोड़ रुपये का नुकसान

राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा, 'प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक राज्य को बाढ़ की वजह से 19,512 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इलाकों से बाढ़ का पानी घटने के बाद ही वास्तविक क्षति का अनुमान लगाया जा सकता है। राज्य सरकार ने तत्काल सहायता के लिए 2,000 करोड़ रुपये की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed