फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several injured in Surat as two-wheelers get trapped between buses

Gujarat: सूरत में दो बसों की टक्कर में चार दो पहिया वाहन कुचला; दो की मौत, छह घायल

Sun, 24 Dec 2023 09:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 24 Dec 2023 09:52 AM IST
सार

पुलिस के डिप्टी कमीश्नर पिनाकिन परमार ने कहा कि पहली बस ने ब्रेक लगाया, तो दूसरी बस उससे टकरा गई। इसमें दो पहिया वाहन और उसमें सवार आठ लोग कुचल गए। दूसरी बस को पीछे से एक ऑटोरिक्शा ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Several injured in Surat as two-wheelers get trapped between buses
Road Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के सूरत में शनिवार को दो रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) बसों के बीच चार दो पहिया वाहनों के फंसने से दो की मौत हो गई। वहीं इस घटना में अन्य छह घायल भी हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां यह दुर्घटना हुई, वहां भारी यातायात देखी गई।
विज्ञापन


दो बसों की टक्कर में चार दो पहिया वाहन कुचला
सड़क पर दो बीआरटीएस की बसें चल रही थी, जिसके बीच चार दो पहिया वाहन थे। इस घटना पर पुलिस के डिप्टी कमीश्नर पिनाकिन परमार ने कहा, पहली बस ने ब्रेक लगाया, तो दूसरी बस उससे टकरा गई। इसमें दो पहिया वाहन और उसमें सवार आठ लोग कुचल गए। दूसरी बस को पीछे से एक ऑटोरिक्शा ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हालांकि, दूसरे बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद सड़क से बसों को हटाया गया, जिसके बाद परिवहन सामान्य हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed