{"_id":"679c7425157c3eed5c0c8a1c","slug":"several-bangladeshi-nationals-arrested-for-illegal-stay-in-kochi-kerala-news-in-hindi-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कोच्चि में ऑपरेशन क्लीन के तहत की गई बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से रहने वाले 27 बांग्लादेशी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कोच्चि में ऑपरेशन क्लीन के तहत की गई बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से रहने वाले 27 बांग्लादेशी गिरफ्तार
Fri, 31 Jan 2025 12:26 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:26 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, सभी बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल से सीमा पार कर आए थे। कोच्चि पहुंचने से पहले उन्होंने एजेंट के माध्यम से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज प्राप्त किए। वे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत थे, उनमें से कई श्रमिक कैंप में रहते थे।
विज्ञापन
केरल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल के कोच्चि में अवैध तरीके से रहने और नौकरी करने आरोप में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ता द्वारा चलाए गए संयुकत अभियान के तहत एर्नाकुलम के परावुर क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया गया। बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों की आड़ में विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई कार्रवाई
यह गिरफ्तारी चल रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन का हिस्सा है। इस अभियान को दो सप्ताह पहले 28 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक तस्लीमा बेगम की गिरफ्तारी के बाद एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना ने लॉन्च किया था। उत्तरी परावुर में बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध तरीके से रहने की गुप्त सूचना मिलने के बाद एटीएस की सहायता से एर्नाकुलम पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। उनके दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि वे सभी बांग्लादेशी नागरिक हैं जो भारतीय बनकर भारत में अवैध तरीके से रह रहे हैं।
पश्चिम बंगाल से सीमा पार कर आए बांग्लादेशी नागरिक
पुलिस के अनुसार, वे सभी पश्चिम बंगाल से सीमा पार कर आए थे। कोच्चि पहुंचने से पहले उन्होंने एजेंट के माध्यम से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज प्राप्त किए। वे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत थे, उनमें से कई श्रमिक कैंप में रहते थे। उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस स्थिति में फिलहाल ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता है। यह एक महीने के भीतर देश में बांग्लादेशी नागरिकों की सबसे बड़ी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ इस महीने एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस सीमा में हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने अवैध तरीके से सीमा पार कर फर्जी दस्तावेज हासिल करवाने वाले एजेंटों का पता लगाने के लिए पश्चिम बंगाल तक अपनी जांच का विस्तार करने का निर्णय लिया।