फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven Women officers get commission in Navy

सात महिला अफसरों को मिला स्थायी कमीशन

Wed, 20 Apr 2016 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 08:41 PM IST
सार

  • शार्ट सर्विस कमीशन के जरिये शिक्षा और नेवल कांस्ट्रक्टर कैडर में हुई थीं भर्ती
  • नौसेना आने वाले समय में महिलाओं को पी-8आई, डोर्नियर जैसे विमानों में पायलट बनने का भी अवसर देगी

विज्ञापन
Seven Women officers get commission in Navy
नेवी

विस्तार

पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाओं को सैन्य बलों ने भी बराबर का अवसर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में नौसेना ने 2008-09 में शार्ट सर्विस कमीशन के जरिये शिक्षा और नेवल कांस्ट्रक्टर कैडर में भर्ती हुईं सात महिलाओं को स्थायी कमीशन दे दिया है।
विज्ञापन


नौसेना आने वाले समय में महिलाओं को पी-8आई, डोर्नियर जैसे विमानों में पायलट बनने का भी अवसर देगी। सैन्य बल ने महिलाओं के लिए अपनी आठ शाखाओं में भर्ती के दरवाजे खोले हैं। नौसेना, सेना तथा वायुसेना ने 2007 से महिलाओं को मेडिकल, नर्सिंग के अलावा अन्य ब्रांचों में स्थायी कमीशन देने के संबंध में प्रयास शुरू किया था।
विज्ञापन


इससे पहले 1992 में नर्सिंग और चिकित्सा को छोड़कर अन्य (एविएशन, लॉजिस्टिक सपोर्ट, लीगल, कम्युनिकेशन, इंजीनियरिंग) शांति प्रिय स्थानों पर महिलाओं को अस्थायी कमीशन दिए जाने का निर्णय हुआ था। इसके लिए पहले कार्यालयी कार्य और शांत प्रिय स्थलों पर तैनाती वाली शाखाओं में महिलाओं के लिए दरवाजे खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अच्छे नतीजे आ रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में तीनों सेनाओं में स्थायी कमीशन पाने वाली महिला सैनिकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। हालांकि शीर्ष स्तर का अब भी मानना है कि महिलाओं को सैन्य बलों में अग्रिम पंक्ति की भूमिका में न लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed