{"_id":"6231973c5fa8b122dc6dae46","slug":"sessions-court-granted-anticipatory-bail-to-union-min-narayan-rane-and-nitesh-rane-in-a-case-registered-by-malwani-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा सालियान की मौत का मामला: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश को बड़ी राहत, सेशंस कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिशा सालियान की मौत का मामला: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश को बड़ी राहत, सेशंस कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
Wed, 16 Mar 2022 01:22 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:22 PM IST
सार
सालियान के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने और झूठी सूचना फैलाने के आरोप में नारायण राणे तथा नितेश के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
दिशा सालियान मामला
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की मौत मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और नितेश राणे को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सत्र न्यायालय (सेशंस कोर्ट) ने बुधवार को 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। इसके अलावा अदालत ने गवाहों/जांच के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की शर्त भी रखी।
विज्ञापन
क्या है मामला
दिशा सालियान के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने और झूठी सूचना फैलाने के आरोप में नारायण राणे तथा नितेश के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारायण राणे ने अपने आरोपों को दोहराया था कि सालियान के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की गई थी। लेकिन सालियान के माता-पिता ने इससे इनकार किया था।
विज्ञापन
दोनों नेताओं के खिलाफ कई धाराओं में मामले हुए थे दर्ज
ये मामले आईपीसी की धारा 500, 509 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत दर्ज किए गए थे। एफआईआर की कॉपी में दिशा की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को इन राजनेताओं ने बदनाम किया।
विज्ञापन
सालियान के माता-पिता बोले- बदनाम करने वालों के खिलाफ की जाए कार्रवाई
बता दें कि दिशा सालियान के माता-पिता ने बीते बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (MSCW) प्रमुख से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, उनके बेटे नीतीश और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एक अधिकारी ने कहा कि दिशा के माता-पिता वसंती और सतीश सालियन ने उपनगरीय बांद्रा में आयोग के कार्यालय में महिला आयोग प्रमुख रूपाली चाकणकर से मुलाकात की और अपनी दिवंगत बेटी के बारे में चल रही मानहानि की खबरों पर अपना दुख जताया। दिशा के माता-पिता का कहना है कि दिशा काम के दवाब मे थी इसलिए आत्महत्या कर ली।
ऑटोप्सी रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, दिशा के साथ दुष्कर्म नहीं किया गया था और वह गर्भवती भी नहीं थी। चाकणकर ने कहा कि दिशा सलियन के माता-पिता को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, विधायक नितेश राणे और इस संबंध में दिशा की मौत के बारे में झूठी और मानहानिकारक जानकारी देने के लिए सभी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। चाकणकर ने ट्विटर के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि सालियान की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर बनाए गए लाखों फर्जी खातों को बंद किया जाना चाहिए और उसके बारे में गलत जानकारी को तुरंत हटाया जाना चाहिए। रूपाली चाकणकर ने एक और मांग करते हुए कहा कि दिशा के माता-पिता को सुरक्षा प्रदान की जाए क्योंकि उनकी जान को खतरा है।
आठ जून 2020 को दिशा ने इमारत से कूदकर दी थी जान
28 वर्षीय दिशा सालियान ने आठ जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, इससे छह दिन पहले 34 वर्षीय सुशांत राजपूत उपनगरीय बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में लटके पाए गए थे।