फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Serum Institute of India may start production of covid19 vaccine in three weeks

सफलता के करीब भारत की यह कंपनी, तीन सप्ताह में शुरू कर सकती है Covid-19 टीके का उत्पादन

Mon, 27 Apr 2020 12:14 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Apr 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Serum Institute of India may start production of covid19 vaccine in three weeks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

टीके बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने रविवार को कहा कि हम ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविड-19 टीके की दो से तीन सप्ताह में उत्पादन शुरू करने की योजना बना रहे हैं और यदि इसका मानव पर परीक्षण सफल रहा तो अक्टूबर तक यह टीका बाजार में आ जाने की उम्मीद है। पुणे स्थित कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उन सात वैश्विक कंपनियों में शामिल है, जिसके साथ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने टीके के उत्पादन के लिए साझेदारी की है।

विज्ञापन


कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने कहा कि हमारी टीम ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के डॉ हिल के साथ मिलकर करीब से काम कर रही है। हमें अगले दो से तीन सप्ताह में इसका उत्पादन शुरू हो जाने  की उम्मीद है। पहले छह महीने उत्पादन की क्षमता प्रति माह पचास लाख खुराक की रहेगी। इसके बाद हमें उत्पादन बढ़ाकर प्रति माह एक करोड़ खुराक कर लेने की उम्मीद है।’’ सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पहले भी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मलेरिया टीका परियोजना पर काम कर चुकी है।
विज्ञापन


पूनावाला ने कहा, ‘‘हमें कोविड-19 टीके के सितंबर-अक्टूबर तक बाजार में आ जाने की उम्मीद है, बशर्ते कि टीके का परीक्षण आवश्यक सुरक्षा व पर्याप्त प्रभाव के साथ सफल हो जाए। हम अगले दो से तीन सप्ताह में इस टीके का परीक्षण भारत में शुरू कर देंगे।’’ कंपनी ने कहा कि भारत में इस टीके का परीक्षण शुरू करने के लिए आवश्यक मंजूरियां लेने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनावाला ने कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने इस प्रयास को खुद से वित्तपोषित किया है। हमें उम्मीद है कि उत्पादन बढ़ाने में हमें अन्य साझेदारों से भी सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि टीके का विनिर्माण पुणे स्थित संयंत्र में किया जायेगा। कोविड-19 के टीके बनाने के लिए यदि अलग से संयंत्र बनाया जाए तो इसमें करीब दो से तीन साल लग जाएंगे।


उन्होंने कहा कि कंपनी इस टीके का पेटेंट नहीं कराएगी और इसे न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर की कंपनियों के लिए उत्पादन व बिक्री करने के लिए उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इसका टीका विकसित करेगा, उसे टीके के विनिर्माण के लिए कई साझेदारों की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed