फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   serum institute hopes to bring covid-19 vaccine by year end

सीरम इंस्टिट्यूट को साल के अंत तक कोरोना का टीका लाने की उम्मीद

Tue, 07 Jul 2020 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Jul 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
serum institute hopes to bring covid-19 vaccine by year end
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

टीका विनिर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को उम्मीद है कि वह साल के अंत तक कोविड-19 का टीका लाने में सफल रहेगी।

विज्ञापन


कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदर पूनावाला ने मंगलवार को कहा कि हम एक 'अच्छा और सुरक्षित' उत्पाद लाने पर ध्यान दे रहे हैं और हमें किसी तरह की हड़बड़ी नहीं है। पूनावाला ने माईलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस की कॉम्पैक्ट डायग्नॉस्टिक मशीन 'कॉम्पैक्ट एक्सएल' की शुरुआत के मौके पर यह बात कही।
विज्ञापन


कोविड-19 के टीके के विकास से संबंधित सवाल पर पूनावाला ने कहा कि एसआईआई को उम्मीद है कि वह 2020 के अंत तक इसे लाने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा, 'साल के अंत तक हम इसके टीके की उम्मीद कर रहे हैं। इस उत्पाद के चरण तीन के परीक्षण पर हम इसपर बात करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उऩ्होंने आगे कहा, 'हाल के समय में इस टीके के एक और 'कैंडीडेट' की चर्चा हुई है, जिसके लिए होड़ है। हम हड़बड़ी में नहीं हैं। हमारा ध्यान सुरक्षा और दक्षता पर है। जब हमें अच्छे और सुरक्षित टीके के बारे में भरोसा हो जाएगा, तब हम इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि, अभी छह माह का समय लगेगा।'

पूनावाला ने कहा कि जब तक टीका आता है, उस समय तक परीक्षण महत्वपूर्ण है। इसी लिए सीरम इंस्टिट्यूट ने माईलैब में निवेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed