फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   September 22 big and important news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 22 Sep 2019 06:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Sep 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
September 22 big and important news all updates will get on amar ujala
Top news of 22 September - फोटो : अमर उजाला

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


Live: ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उद्योग जगत के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आज ह्यूस्टन में तेल एवं ऊर्जा उद्योग क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ राउंड टेबल मीटिंग शुरू कर दी है। रविवार को ह्यूस्टन में वह ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसे पोप के बाद किसी विदेशी नेता का अमेरिका में सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ह्यूस्टन विशेष: अमेरिका की धरती पर आज दुनिया देखेगी भारत का विराट वैभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शनिवार रात ह्यूस्टन पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी शहर ह्यूस्टन ने बांहें फैलाकर स्वागत किया। यहां बारिश और तूफान थमने के बाद मौसम खुशनुमा है। आज होने वाले इस अनूठे ऐतिहासिक आयोजन 'हाउडी मोदी' के लिए जितनी बेताबी अमेरिका में बसे भारतीयों में है, उतनी ही उत्सुकता अमेरिकियों में भी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

जीत के इरादे से उतरेगी विराट ब्रिगेड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतकर रचना चाहेगी इतिहास
कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम आज बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को पस्त कर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और दूसरे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन व कोहली की बेहतरीन पारी से भारत ने सात विकेट से जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बनाई।

यहां पढ़ें पूरी खबर

दो मंत्रियों के साथ दिल्ली पहुंचे सीएम बीएस येदियुरप्पा, पार्टी अध्यक्ष के साथ करेंगे चर्चा
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा अपने दो कैबिनेट मंत्रियों के साथ शनिवार रात दिल्ली पहुंचे। आज वह पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात कर अपने राज्य के राजनीतिक विकास और अन्य चीजों के बारे में चर्चा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

छात्रसंघ बहाली के लिए आमरण अनशन आज से, जिलाधिकारी को दी गई लिखित सूचना
छात्रसंघ बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार 48 दिनों से धरना दे रहे छात्रों ने बेमियादी आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। आज से नौ छात्र अनशन पर बैठने जा रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण: अब एसआईटी के निशाने पर छात्रा, हो सकती है गिरफ्तारी
दुष्कर्म के आरोप में स्वामी चिन्मयानंद और फिरौती मामले में युवकों को जेल भेजे जाने के बाद एसआईटी के निशाने पर छात्रा भी आ गई है। बताते हैं कि शनिवार को एसआईटी ने कोर्ट पहुंचकर न्यायिक अफसरों से दोनों मामलों को लेकर चर्चा की। एसआईटी के कोर्ट में पहुंचने पर छात्रा की गिरफ्तारी की अटकलें तेज हो गईं हैं। चिन्मयानंद को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed