फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाउडी मोदी: ह्यूस्टन हुआ मोदीमय, पहले ही दिन ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिका के साथ बड़ी डील

Sun, 22 Sep 2019 10:08 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 22 Sep 2019 10:08 AM IST
खास बातें

  • हाउडी मोदी : रैली और पोस्टरों से पटा ह्यूस्टन शहर
  • 200 से ज्यादा कार  के साथ ह्यूस्टन में निकाली गई बड़ी रैली
  • 50,000 से ज्यादा भारतवंशियों के सामने ट्रंप भी देंगे मोदी का साथ

विज्ञापन
Howdy Modi Live updates Pm Narendra modi reached houston america
सीईओ के साथ बैठक करते पीएम मोदी - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

09:04 AM, 22-Sep-2019
सिंधी कार्यकर्ता जफर ने पाकिस्तान में होने वाले मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'ह्यूस्टन में सिंधी लोग एक संदेश के साथ आए हैं। सुबह जब मोदी जी यहां से गुजरे तो हम यहां अपना संदेश लेकर पहुंचे थे कि हमें आजादी चाहिए। हमें उम्मीद है कि मोदी जी और राष्ट्रपति ट्रंप हमारी मदद करेंगे।'
 
08:59 AM, 22-Sep-2019
कश्मीरी पंडितों के समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले सुरिंदर कौल ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने हमसे कहा कि आपने बहुत कुछ सहा है और हम साथ मिलकर नया कश्मीर बनाएंगे। हमारे युवाओं ने उन्हें वह संदेश दिए जो समुदाय ने उनके लिए तैयार किए हैं। उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया।'
 
विज्ञापन
08:39 AM, 22-Sep-2019
प्रधानमंत्री मोदी ने फूल उठाकर विदेशी जमीन पर स्वच्छता अभियान का संदेश देकर नीचे गिरे हुए फूल को खुद उठाकर फेंका। 
 
08:09 AM, 22-Sep-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। एक सदस्य ने प्रधानमंत्री के हाथ को चूमा और कहा, 'मैं सात लाख कश्मीरी पंडितों की तरफ से आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं।'
 
08:03 AM, 22-Sep-2019
अमेरिका में पीएम मोदी ने बोहरा समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की।
 
07:57 AM, 22-Sep-2019
कैलिफोर्निया के अर्विन के वर्तमान आयुक्त अविंदर चावला ने कहा, 'हमने मोदी जी को ज्ञापन सौंपा है और मोदी जी को सिख समुदाय के लिए काम करने के लिए धन्यवाद कहा है। हमने करतारपुर कॉरिडोर के लिए धन्यवाद कहा है। राष्ट्रपति ट्रंप यहां (हाउडी मोदी) कल आ रहे हैं। यह दिखाता है कि पीएम मोदी कितने महत्वपूर्ण नेता हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:25 AM, 22-Sep-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन में बसे सिख समुदाय के लोगों के साथ भी मुलाकात की। 
 


 
06:20 AM, 22-Sep-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक के दौरान टेक्सास के ड्रिफ्टवुड में टेलूरियन और पेट्रोनेट कंपनी ने एकसाथ मिलकर इक्विटी निवेश के माध्यम से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के 50 लाख टन (5 मिलियन टन) तक उत्पादन को लेकर समझौता प्रस्ताव (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। टेल्यूरियन और पेट्रोनेट ने 31 मार्च 2020 तक इस समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है।
    बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार देर रात को अमेरिका के ह्यूस्टन शहर पहुंचे। यहां से पहले वह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में दो घंटे रुके। ह्यूस्टन के जार्ज बुश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों की जबरदस्त भीड़ ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। 

रविवार को ह्यूस्टन में वह ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसे पोप के बाद किसी विदेशी नेता का अमेरिका में सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पीएम मोदी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कार्यक्रम में भारतीय प्रधानमंत्री के साथ हिस्सेदारी करेगा। एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के पहुंचने की संभावना है।

बलोच, सिंधी और पश्तो लोग लगाएंगे पाकिस्तान से आजादी की गुहार

ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात से पहले ही बलोच, सिंधी और पश्तो लोगों के प्रतिनिधि समूह एनआरजी स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन के लिए एकत्र हो गए हैं। दरअसल इसके पीछे उनका लक्ष्य दोनों ही नेताओं का ध्यान खींचकर उन्हें पाकिस्तान से आजादी दिलाने में मदद की गुहार लगाना है।

इन समूहों में बालोची अमेरिकी,सिंधी अमेरिकी और पश्तो अमेरिकी समुदायों के सदस्य शामिल हैं। ये सभी शनिवार को अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचे हैं। ताकि अपनी तरह से इस पहले प्रदर्शन में हिस्सा ले सकें। जिसमें वे अपनी मांग उठाएंगे। बता दें कि इन समूहों के सदस्यों ने शनिवार को आरोप लगाया था कि पाकिस्तान और एजेंसियां इन समुदायों के खिलाफ मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन कर रहा है।

ट्रंप से मंगलवार को भी मिलेंगे मोदी

ह्यूस्टन से पीएम नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी मंगलवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। यह इन दोनों नेताओं के बीच हालिया महीनों में चौथी मुलाकात होगी। इस बैठक में दोनों देशों के अगले कुछ सालों के संबंधों का खाका खींचे जाने की संभावना है।

06:19 AM, 22-Sep-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तय कार्यक्रम में अनुसार ह्यूस्टन में तेल एवं ऊर्जा उद्योग क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ राउंड टेबल मीटिंग शुरू कर दी है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में दो घंटे रुकने के बाद अमेरिका के ह्यूस्टन शहर पहुंच गए। ह्यूस्टन के जार्ज बुश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों की जबरदस्त भीड़ ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ था।
 


रविवार को ह्यूस्टन में वह ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसे पोप के बाद किसी विदेशी नेता का अमेरिका में सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पीएम मोदी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कार्यक्रम में भारतीय प्रधानमंत्री के साथ हिस्सेदारी करेगा।

एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। यहां पहुंच कर पीएम मोदी ने टृवीट कर कहा कि 'हैलो ह्यूस्टन'।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि अगले दो दिन आज और कल कई कार्यक्रमों के लिए यह गतिशील और ऊर्जावान शहर तैयार है। भारतीय समय के अनुसार सुबह 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई कंपनियों के सीईओ से भी मिलेंगे। बता दें कि ह्यूस्टन में भारतीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा हाउडी मोदी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। मोदी के ह्यूस्टन पहुंचने से पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ह्यूस्टन जाने के दौरान अल सुबह पीएम मोदी फ्रैंकफर्ट पहुंचे। दो घंटे के विराम के दौरान भारत की राजदूत मुक्ता तोमर और महावाणिज्य दूत प्रतिभा पारकर ने उनका स्वागत किया। ह्यूस्टन में मोदी कई अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों के कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे, जिसका लक्ष्य भारत-अमेरिकी ऊर्जा सहयोग में बढ़ोतरी करना है।

 

12:20 AM, 22-Sep-2019

हाउडी मोदी : रैली और पोस्टरों से पटा ह्यूस्टन शहर

अमेरिकी शहर ह्यूस्टन मेें रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री के मेगा कार्यक्रम हाउडी मोदी को लेकर जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। यहां एक तरफ करीब 50,000 दर्शकों के साथ एनआरजी फुटबाल स्टेडियम मोदी के स्वागत को तैयार है तो दूसरी तरफ भारतवंशी परिवारों समेत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और वहां के बड़े-बड़े नेता हाउडी मोदी के रंग में रंग चुके हैं। इस मेगा ईवेंट के लिए पूरे ह्यूस्टन शहर की सड़कें मोदी के स्वागत वाले पोस्टरों और बैनरों से पट गई हैं। लोगों को इस बारे में बताने के लिए रैलियां निकाली जा रही हैं। 

ह्यूस्टन में निकाली गई एक कार रैली आकर्षण का केंद्र रही। रैली में करीब 200 से ज्यादा कारों ने हिस्सा लिया जिसका आयोजन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका के बीच दोस्ती के लिए किया गया। इस दौरान उत्साहित लोगों ने नमो अगेन के नारे लगाए और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने को आयोजक तैयार हैं। कार रैली में भारत और अमेरिका के झंडे लेकर लोगों ने उत्साह दिखाया।

रविवार को यहां हाउडी मोदी मेगा शो तीन घंटे का होगा जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ बड़े एलान कर सकते हैं। वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मोदी के साथ रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के नागरिकों की उद्यमशीलता, मेहनत और त्याग से बढ़ती भारत-अमेरिका भू-राजनीतिक साझेदारी, वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता जताई जाएगी।

भारतवंशियों का प्रभाव बढ़ा

टेक्सास इंडिया फोरम की प्रवक्ता प्रीति डबरा, गीतेश देसाई और ऋषि भूतड़ा ने ईवेंट टाइमलाइन और उम्मीदों की जानकारी देते हुए कहा कि पहली बार दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के नेता मजबूत साझेदारी  के अपने संकल्प को साझा करने के लिए एक साथ दिखाई देंगे। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों नेताओं की मौजूदगी अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों के बढ़ते सकारात्मक प्रभाव और अमूल्य योगदान का भी संकेत है।

भारतीयों के प्रति ट्रंप प्रतिबद्ध

हाउडी मोदी कार्यक्रम आयोजकों की प्रवक्ता प्रीति डबरा ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस कार्यक्रम में भाग लेने से पता चलता है कि वह भारतीय प्रधानमंत्री, भारत के लोगों और भारतीय-अमेरिकी लोगों के प्रति अपनी सद्भावना और मित्रता को उजागर करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ निवाचित मंत्रियों का द्विदलीय समूह, अमेरिकी सरकार के नेता, सीनेटर, राज्यपाल और मेयर भी शामिल होंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed