फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raktdaan Amrit Mahotsav on PM MODI birthday, registration started

Raktdaan Amrit Mahotsav: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को रक्तदान अमृत महोत्सव, आरोग्य सेतु पर पंजीयन शुरू

Tue, 06 Sep 2022 03:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 06 Sep 2022 03:17 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा गत सप्ताह भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि इस अभियान का नारा होगा .‘रक्तदान एकजुटता का कार्य है। प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं।‘ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय व क्षेत्रीय भाषाओं में अभियान आयोजित करने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
Raktdaan Amrit Mahotsav on PM MODI birthday, registration started
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को रक्तदान अमृत महोत्सव - फोटो : एएनआई

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को रक्तदान अमृत महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। इसके लिए आरोग्य सेतु पोर्टल पर पंजीयन शुरू हो गया है। 17 सितंबर को देश भर में एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने की योजना है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस अभियान को लेकर एक पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि यह अभियान राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस यानी एक अक्तूबर तक जारी रहेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत आरोग्य सेतु पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीयन चालू हो गया है। इसमें लोगों से रक्तदान करने और मानवता की खातिर प्रधानमंत्री के मिशन का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा गत सप्ताह भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि इस अभियान का नारा होगा .‘रक्तदान एकजुटता का कार्य है। प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं।‘ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय व क्षेत्रीय भाषाओं में अभियान आयोजित करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि एक कुशल और प्रभावी राष्ट्रीय रक्त प्रणाली और सुरक्षित रक्त को  पूरे देश में समय पर उपलब्धता को अनिवार्य करेगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए लोगों की व्यापक और सक्रिय भागीदारी के साथ स्वैच्छिक, गैर.पारिश्रमिक, नियमित रक्तदान की आवश्यकता है। 17 सितंबर 2022 को देशभर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं से एक दिन में करीब एक लाख यूनिट रक्त एकत्र करना है।


एक अक्तूबर तक चलेगा अभियान
सूत्रों ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप पर रक्तदान के लिए पंजीकृत लोगों का डेटा ‘ई रक्तकोश वेब पोर्टल‘ के माध्यम से अभियान चलाने वाले ब्लड बैंकों और संगठनों के लिए सुलभ बनाया जाएगा। पत्र में उल्लेख किया गया है कि 17 सितंबर को मेगा रक्तदान शिविर के बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक अक्तूबर को यानी राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (NVBDD) तक रक्तदान अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed