फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senthil Balaji to undergo surgey on June 21, says Health Minister Ma Subramanian

Tamil Nadu: ED की जांच के दायरे में आए तमिलनाडु के मंत्री की बायपास सर्जरी कल, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

Tue, 20 Jun 2023 01:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 20 Jun 2023 01:26 PM IST
सार

पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने बालाजी को नौकरी के बदले नकदी घोटाले मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Senthil Balaji to undergo surgey on June 21, says Health Minister Ma Subramanian
Senthil Balaji - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी का बुधवार 21 जून को एक निजी अस्पताल में हृदय संबंधी बीमारी का इलाज किया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमण्यम ने इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- 'ओमंदुरार सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने निरीक्षण करने के बाद बायपास सर्जरी करने की सलाह दी है। कावेरी अस्पताल में स्थानांनतरित करने के बाद कल उनकी बायपास सर्जरी किया जाएगा।' 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने बालाजी को नौकरी के बदले नकदी घोटाले मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में अदालत के आदेश पर उन्हें निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उनका इलाज कावेरी अस्पताल में किया जा रहा है। वहां 14 जून को कोरोनरी एंजियोग्राम हुई थी, जिसके बाद ही उन्हें बायपास सर्जरी करने की सलाह दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed