{"_id":"62fcb4a6a8c1185db63da413","slug":"senior-gujarat-congress-leaders-naresh-raval-and-raju-parmar-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार भाजपा में शामिल
Wed, 17 Aug 2022 02:58 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:58 PM IST
सार
परमार 1988 से 2006 के बीच तीन बार गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार शामिल
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी नेता और पूर्व मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोनों नेता कई दशकों तक कांग्रेस के साथ रहे हैं।
विज्ञापन
गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र और टोपियां देकर पार्टी में उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
परमार 1988 से 2006 के बीच तीन बार गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। दलित समुदाय के प्रतिष्ठित नेता परमार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्य भी रहे।
विज्ञापन
रावल मेहसाणा में वीजापुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह गुजरात में कांग्रेस की सरकार के दौरान गृह और उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 1985, 1990 और 1998 में विधानसभा चुनाव जीता था।